लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने अपनी जिंदगी के बुरे फेज के बारे में बात की है. कंगना ने ये भी बताया कि किसी रिलेटिव ने उन्हें बचपन में अब्यूज भी किया. कंगना ने ये भी कहा कि उनके घरवालों को भी इसके बारे में नहीं पता है. वो रिलेटिव अब जिंदा भी नहीं हैं. कंगना ने कहा कि उनका बचपन बहुत खराब रहा है. पापा कुछ करते नहीं थे. घर भी नहीं था. आटा तक मांगकर खाया. हर चीज के लिए स्ट्रगल किया.

इसके अलावा कंगना ने बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच भी झेला है.

कास्टिंग काउच का दर्द

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में कंगना ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा, ‘मेरे साथ कास्टिंग काउच हुआ है. मुझे बोला गया कि आपनी पेंटी उताकर मुझे दो. हेट स्टोरी 2 की कास्टिंग चल रही थी तो एक एजेंसी थी, हम एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे. तो उन्होंने मुझसे पूछा कि आप कितनी बोल्ड हैं तो मैंने कहा कि अगर बात एक्टिंग की आती है तो आप मुझसे कुछ भी करा लो, मैं माइंड से इतनी बोल्ड हूं. तो उसने मुझे कहा कि अपन पेंटी उताकर मुझे दो. तो फिर मैंने कहा अभी खाएगा या बाहर चलकर खाएगा. तो बोला अरे मैं तो बस देखना चाह रहा था कि आप कितनी बोल्ड हो, तो मैंने कहा कि पता नहीं तुम जैसे लोगों ने कितनी लड़कियों को मोलेस्ट किया होगा. तो ऐसी मेंटली होती है लेकिन ये आपके हाथ में होता है. कास्टिंग काउच कहां पर नहीं है. कोई भी इंडस्ट्री सेफ नहीं है. कोऑपरेट ले लो.’ 

ये भी पढ़ें- बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा

कंगना ने कॉल सेंटर में किया काम
इसके अलावा कंगना ने अपनी कॉल सेंटर जॉब के बारे में भी बात की. कंगना ने कहा, ‘मुझे एक्टिंग लाइन में कभी आना नहीं था, पर मैं आ गई. ऐसी परिस्थितियां बन गई. मैं अपनी बहन की वजह से दिल्ली शिफ्ट हो गई थी. क्योंकि मुझे कमाना था. मैंने कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया, जहां पर सेक्स टॉयज को लेकर कॉलिंग होती थी. हम यूके के लोगों को सेक्स टॉयज को लेकर पूछते थे कि आपको आपका प्रोडक्ट मिल गया क्या. सामने से वो लोग गुस्से में गंदी-गंदी बातें भी करते थे. हमें वो सब सुनना पड़ता था क्योंकि अगर फोन काट देते थे वो बदतमीजी में आ जाता था. मैं उस वक्त पैसे के बारे में सोचती थी क्योंकि पैसा जरुरी था. मेरे लिए तो पैसा ही भगवान है.’

ये भी पढ़े- कोर्ट केस की वजह से इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल यादव, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं

कंगना ने इन फिल्मों में किया काम

कंगना के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘दुल्ला भट्टी’, ‘राम रत्न’, ‘यूस्ड’,’मोना होम डिलीवरी’ और ‘लेट्स’ प्ले ब्लाइंड जैसी फिल्में की हैं. ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की शूटिंग की बात करते हुए कंगना ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार काफी अच्छे थे. फिल्म के को-एक्टर्स भी अच्छे थे. लेकिन उनके साथ किसी की बातचीत नहीं थी. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment