लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Indian Women Inherit: भारत में परिवार की सम्पत्ति पर पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती जाती है. सम्पत्ति में सोना- चांदी, घर, गाड़ी सबकुछ आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय घरों में सबसे ज्यादा विरासत के रूप में सम्पत्ति महिलाओं को ही मिलती है. जिसके चलते आने वाले 10 सालों में भारतीय महिलाएं करीब 73 लाख करोड़ रुपये सम्पत्ति की मालिकन बन जाएंगी. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.

किस रिपोर्ट में आया सामने?
दरअसल हाल ही में बार्सलीज प्राइवेट बैंक और एनक्यूबे की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में के मुताबिक भारतीय महिलाओं को अगले दशक में कम से कम 73 लाख करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति विरासत में मिल सकती है. इस रिपोर्ट में परिवार की लिस्टेड और निजी कंपनियों में हिस्सेदारी समेत दूसरी संपत्तियां भी शामिल हैं. हालांकि रिपोर्ट में सामने आया आंकड़ा मिनिमम अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा

निवेश में बढ़ रही महिलाओ की रुचि
इस रिपोर्ट में सामने आया है कि अब महिलाएं सिर्फ संपत्ति की उत्तराधिकारी नहीं हैं, बल्कि उसके निवेश और मैनेजमेंट में भी सक्रिय रूप से भूमिका निभाती हैं. जैसे, करीब 86 प्रतिशत महिलाएं लंबे समय में संपत्ति बढ़ाने को प्राथमिकता देती हैं. 66 प्रतिशत महिलाएं खुद निवेश से जुड़े फैसलों में हिस्सा लेती हैं. करीब 85 प्रतिशत महिलाएं निवेश में बैलेंस्ड रणनीति अपनाना पसंद करती हैं यानी ज्यादा रिटर्न के साथ जोखिम को भी ध्यान में रखती हैं. तो वहीं 77 प्रतिशत महिलाएं निवेश के लिए प्रोफेशनल वेल्थ एडवाइजर की मदद लेती हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट?
इस रिपोर्ट से ये पता चलतै है कि जो महिलाएं पहले के समय में निवेश या सम्पत्ति के बारे में जानती तक नहीं थी, वो अब इसमें काफी रुचि ले रही हैं. ऐसे में आने वले समय में महिलाओं का सम्पत्ति पर राज होना जाहिर सी बात है. इस रिपोर्ट का भी सीधा मतलब यही है कि आने वाले समय में भारतीय परिवार में बड़ी मात्रा में पारिवारिक सम्पत्ति महिलाओं के नाम की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

महिलाओं के लिए जरूरी
हालांकि इस बढ़ती संपत्ति के साथ महिलाओं के लिए वित्तीय जानकारी, सही निवेश सलाह और विरासत की पहले से योजना बनाना भी उतना ही जरूरी होगा. महिलाओं को हर एक निवेश से जुड़े जोखिम और फायदों की जानकारी होना जरूरी है. हर तरह के वित्तीय जोखिम के बारे में जानकारी होना चाहिए, जिससे कि आने वाले समय में जब ये जिम्मेदारी उन्हें मिले तो वो इसे अच्छी तरह से संभाल पाएं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment