लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Entertainment Live: जंग ने रोकी ‘किंग’ और ‘वेलकम टू द जंगल’की शूटिंग, ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1400 करोड़ के पार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Entertainment News Live: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर 2 ने तहलका मचा रखा है. वहीं ईरान-इजरायल तनाव ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी हलचल मचा दी है. कई फिल्मों की इंटरनेशनल शेड्यूल की शूटिंग कैंसिल हो चुकी है. इन फिल्मों में जो दो बड़े नाम हैं वो हैं शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टु जंगल’. इन फिल्मों को लेकर मेकर्स का अगला प्लान क्या है.

सिनेमा की दुनिया में आज क्या हो रहा है, हर खबर की अपडेट जानें यहां-

सलमान खान की एक्शन फिल्म में नयनतारा की एंट्री कंफर्म!
सलमान खान वामसी पेड्डीपेल्ले की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में अब नयनतारा की एंट्री हो गई है.

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया ‘धुरंधर’ इंस्पायर फॉन्ट 
इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म ने हाल ही में ‘धुरंधर2’ से इंस्पायर एक फॉन्ट लॉन्च कर दिया है. अब इंडिया में यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर ‘धुरंधर2’ से इंस्पायर्ड टेक्स्ट के साथ रील्स बना सकते हैं. 

ईशा अंबानी की सास का बर्थडे सेलिब्रेशन
ईशा अंबानी ने अपनी सास का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर ईशा ने फ्लोरल लुक कैरी किया. वो ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखीं.

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1,394.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया में फिल्म ने 1057,73 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं नेट 883.64 करोड़ कमाए.

दुबई की जगह अब मुंबई में होगी शूटिंग

हाल ही में शाहरुख खान की किंग की दुबई शेड्यूल की शूटिंग रुकने की खबरें आईं. टीम को सुहाना खान और अनिल कपूर के साथ एक अहम एक्शन सीक्वेंस शूट करना था, लेकिन अब ये भारत में ही शूट किया जाएगा. वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने की शूटिंग दुबई में होनी थी. लेकिन अब शूटिंग के लिए दुबई के बजाय मुंबई में सेट (मड आइलैंड, फिल्म सिटी) बनाए जा रहे हैं.

विजय ने पत्नी और बच्चों को दिया हुआ है कर्ज

विजय ने पत्नी, मां और हलफनामे के मुताबिक, बच्चों को करोड़ों का कर्ज दिया हुआ है. उन्होंने पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये कर्ज दिया हुआ है. वहीं विजय ने पिता चंद्रशेखर को 3.02 करोड़, मां शोभा को 87.12 लाख, बेटे संजय जेसन को 8.78 लाख रुपये और बेटी दिव्या को 4.6 लाख रुपये कर्ज दिए हुआ है. विजय ने अपनी नेटवर्थ का भी खुलासा किया है. यहां जानें उनकी नेटवर्थ.

इन फिल्मों में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन एटली के साथ AA22XA6 की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बाद वो लोकेश कनगराज की AA23 में नजर आएंगे. अब उनके बेसिल जोसेफ के साथ भी एक मूवी में नजर आ सकते हैं. फिल्म को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

गुनीत मोंगा ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कहा ये
दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 चल रहा है. यहां पर भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने कहा, ‘यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर वापस आ गई हूं. मैं बहुत खुश हूं. ये एक सामूहिक प्रयास है. अगर आप 2023 के ऑस्कर को देखें, जिसमें RRR, ऑल दैट ब्रीद्स, और द एलिफ़ेंट व्हिस्परर्स शामिल थीं. तो वे अलग-अलग भाषाओं और फ़ॉर्मेट का प्रतिनिधित्व करती हैं. भारत असाधारण फिल्म निर्माताओं की धरती है, और हमने तो अभी बस शुरुआत ही की है.’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment