लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल रखना सही या गलत? वास्तु में बताई गई है सही जगह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu For Shoe And Slippers: घर में जूते-चप्पल रखना रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन इन्हें रखने की जगह को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र विशेष्ज्ञ बाबा बिमलेश बताते हैं कि वास्तु शास्त्र में ये मान्यता है कि जूते-चप्पल को सही जगह पर न रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं. यही वजह है कि घर में शू रैक रखते समय दिशा का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.

जूते-चप्पल रखने के लिए कौन सी दिशा है सही?

वास्तु के अनुसार, जूते-चप्पल रखने के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण को बेहतर माना जाता है. इस दिशा में शू रैक रखा जा सकता है. इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी जूते-चप्पल रखना उचित माना जाता है. मान्यता है कि इन जगहों पर जूते-चप्पल रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर कम असर पड़ता है.

इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. इस हिस्से को पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. इसी तरह उत्तर-पश्चिम दिशा में भी शू रैक रखने से बचने की सलाह दी जाती है.

पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में भी जूते-चप्पल रखने को वास्तु के लिहाज से सही नहीं माना जाता. इसलिए इन दिशाओं को साफ और व्यवस्थित रखना बेहतर है.

मुख्य दरवाजे के पास न लगाएं शू रैक

कई घरों में लोग जूते-चप्पल मुख्य दरवाजे के ठीक सामने या दरवाजे के आसपास ही छोड़ देते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता. शू रैक रखना हो तो उसे मुख्य दरवाजे से थोड़ा हटाकर दाएं या बाएं तरफ रखा जा सकता है.

बेडरूम में जूते रखना है गलत

जूते-चप्पल को बेडरूम के अंदर रखने से भी बचना चाहिए. इन्हें सोने की जगह से दूर रखना ज्यादा साफ-सुथरा और बेहतर माना जाता है. कोशिश करें कि जूते-चप्पल के लिए घर में एक अलग जगह तय हो और वहां उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखा जाए.

शू रैक कैसा होना चाहिए?

जूते-चप्पल खुले में बिखरे रखने के बजाय बंद शू रैक में रखना बेहतर है. इससे घर साफ और व्यवस्थित दिखता है. अगर घर के अंदर उचित जगह नहीं है तो शू रैक बाहर रखा जा सकता है, लेकिन उसे मुख्य दरवाजे के ठीक सामने रखने से बचें.

यह भी पढ़ें: बंद घड़ी घर में रखना सही या गलत? वास्तु के हिसाब से जानें क्या करना चाहिए

The post मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल रखना सही या गलत? वास्तु में बताई गई है सही जगह appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment