लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

McDowell’s No 1 Rum: शराब बनाने वाली बड़ी कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड को फूड रेगुलेटर FSSAI से राहत मिली है. FSSAI ने कंपनी के महाराष्ट्र के बारामती स्थित प्लांट में बने एक प्रोडक्ट की बिक्री से जुड़े अपने पुराने आदेश को वापस ले लिया है. कंपनी ने इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

कब लगी थी रोक?
दरअसल, 29 जून 2026 को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कई शराब कंपनियों की फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए थे. इनमें यूनाइटेड स्पिरिट्स के अलावा असोसिएटेड एल्कोहल्स एंड ब्र्यूअरीज और INBREW बेवरेजेस शामिल थीं. रेगुलेटर ने आरोप लगाया था कि कुछ कंपनियां ऐसे फ्लेवर का इस्तेमाल कर रही हैं, जो किसी शराब के प्राकृतिक स्वाद जैसा लगता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

USL ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा
FSSAI की कार्रवाई के बाद USL ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कंपनी का कहना था कि उसके प्रोडक्ट के लेबल पर दी गई जानकारी भारत के मौजूदा कानून और नियमों के अनुसार सही है. कंपनी ने ये भी कहा था कि लेबलिंग लंबे समय से चली आ रही इंडस्ट्री प्रैक्टिस के मुताबिक है. अब FSSAI ने 17 अगस्त 2026 को अपना 29 जून वाला आदेश वापस ले लिया.

USL ने बताया कि उसे ये आदेश 18 अगस्त को दोपहर करीब 12:40 बजे मिला. कंपनी के मुताबिक, जानकारी की पुष्टि करने में समय लगने के कारण स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी देने में थोड़ी देरी हुई.  USL के महाराष्ट्र स्थित बारामती प्लांट में McDowell’s No. 1 सेलिब्रेशन मच्योर्ड XXX Rum बनाई जाती है. FSSAI की कार्रवाई में इस यूनिट का भी नाम शामिल था.

ये भी पढ़ें: RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

बता दें कि इस मामले में अन्य कंपनियों को भी कोर्ट से राहत मिली है. 6 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने AABके खिलाफ FSSAI के आदेश पर रोक लगा दी थी. FSSAI की कार्रवाई में USL के मध्य प्रदेश प्लांट का भी नाम आया था. जहां एंटिक्विटी ब्लू व्हिस्की और रॉयल चैलेंज व्हिस्की बनाए जाते हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment