लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pocso Case:बंदी संजय कुमार का दावा- बेटे भगीरथ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, गिरफ्तार किया है – Bandi Sanjay Kumar Son Bhageerath Surrenders Before Police In Pocso Case After Look Out Circular

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने शनिवार को दावा किया कि उनके बेटे बंदी भगीरथ ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पॉक्सो मामले में हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद भगीरथ के विदेश भागने की आशंका थी। इसके चलते साइबराबाद पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। पुलिस के सामने कथित आत्मसमर्पण से पहले भगीरथ की तलाश में लगातार छापेमारी जारी थी।

हालांकि, साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने आत्मसमर्पण की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भगीरथ को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “पेटबशीरबाद पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। यह आत्मसमर्पण नहीं था।”

तेलंगाना हाईकोर्ट ने राहत देने से किया था इनकार

तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद उनके पिता बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। आत्मसमर्पण के बाद बंदी संजय ने भगीरथ के इस कदम को कानून के प्रति सम्मान और न्याय प्रणाली में अपने विश्वास का प्रतीक बताया है।

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर

बेटे के आत्मसमर्पण पर क्या बोले बंदी संजय कुमार?

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ”अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में और कानून का सम्मान करते हुए वकीलों के माध्यम से भगीरथ को पुलिस को सौंप दिया है। कानून के समक्ष सभी समान हैं, चाहे वह उनका बेटा हो या कोई आम नागरिक, और सभी को कानून का पालन करना चाहिए।” इससे पहले तेलंगाना के भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ”कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करने और हमारे पास उपलब्ध साक्ष्यों को उनके समक्ष रखने के बाद हमें सलाह दी गई कि मामले का उचित निपटारा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। अदालती कार्यवाही चल रही है और अगले सप्ताह आदेश आने की उम्मीद है। हमारी कानूनी टीम की सलाह के बावजूद मुझे लगा कि जांच में सहयोग करने में हमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन न्याय से इनकार नहीं किया जा सकता।”

पुलिस के सामने देरी से पेश होने की वजह भी बताई 

इससे पहले एक बयान में बंदी संजय ने कहा था कि उन्होंने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद अपने बेटे से पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगीरथ, जो बार-बार यह कहते रहे हैं कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, ने अपने वकीलों के सामने अपने पक्ष में सबूत पेश किए। बंदी संजय के अनुसार, वकीलों का मानना था कि मामला खारिज कर दिया जाएगा और भगीरथ को जमानत मिल जाएगी, जिसके कारण पुलिस के सामने पेश होने में देरी हुई।

ये भी पढ़ें: NCP: एनसीपी में क्या होगा प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का भविष्य?, दिल्ली में होगा तय, फिलहाल पद पर बने रहेंगे

क्या था मामला?

17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भगीरथ का उसकी बेटी के साथ संबंध था और उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम की अधिक सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Op Sindoor:ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का ठिकाना फिर सक्रिय, आतंक के पनाहगार Pak ने मरम्मत के लिए दिए आठ करोड़ – Destroyed In Op Sindoor, Jem’s Terror Base Operational Again; Pak Govt Gave Rs 8 Cr

Jodhpur:आशुतोष रांका के कार्यक्रम में भारी हंगामा, Bjym कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; कई हिरासत में – Jodhpur Ashutosh Ranka Programme Hungama Bjym Workers Police Clash

Ind Vs Sl:पडिक्कल के शतक ने दिलाई पुजारा की याद, 2018/19 के बाद फिर हुआ खास कारनामा; पहले दिन भारत 300/5 – Ind Vs Sl 2nd Test Day 1 Match Highlights Report Analysis India Vs Sri Lanka Scorecard Record

अब मिलेगी सस्ती चीनी:ब्राजील से आने वाली है बड़ी खेप, सरकार की सख्ती से पांच रुपये घटे दाम! – India Sugar Import Brazil Shipment Price Fall Stock Limit 2026

Ratlam:पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों व एक छात्र की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा – Two Teachers And A Student On Picnic Died By Drowning At Paradise Valley; Accident Occurred After They Slipped

Explainer:चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत से पिछड़ा चीन कैसे कर रहा बराबरी की कोशिश, क्या है मिशन, कितना अहम? – China Change 7 Moon Mission South Pole Ice Water Exploration India Chandrayaan 3 Comparison Explainer

Leave a Comment