Raksha Bandhan Decoration Ideas at Home: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार और राखी का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन घर को सजाने का भी अलग ही उत्साह रहता है. अगर आप भी रक्षाबंधन पर घर को थोड़ा खास और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सामान और कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से आप घर को फेस्टिव लुक (Raksha Bandhan Decoration Ideas at Home) दे सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान डेकोरेशन आइडियाज.
रंग-बिरंगी फूलों की सजावट
रक्षाबंधन पर फूलों से की गई सजावट घर को तुरंत फ्रेश और खूबसूरत लुक देती है. आप गेंदे, गुलाब या आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां बनाकर दरवाजे और पूजा वाली जगह पर लगा सकती हैं. चाहें तो फूलों की छोटी-सी माला बनाकर राखी की थाली के आसपास भी सजा सकती हैं.

खूबसूरत रंगोली बनाएं (Raksha Bandhan Decoration Ideas at Home)
रक्षाबंधन के दिन घर के मेन गेट या पूजा की जगह पर छोटी-सी रंगोली बनाई जा सकती है. इसके लिए आप रंगों के साथ फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. रंगोली में राखी, फूल या सिंपल ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाना अच्छा लगेगा.

यह भी पढ़ें: 2 से 5 ग्राम सोने में बनवाएं ये खूबसूरत ज्वेलरी, कम बजट में मिलेगा स्टाइलिश लुक
राखी स्पेशल फोटो कॉर्नर
रक्षाबंधन की यादों को खास बनाने के लिए घर में एक छोटा-सा फोटो कॉर्नर तैयार करें. एक सादी दीवार पर रंगीन दुपट्टा या सुंदर कपड़ा लगाएं और उसके ऊपर फूलों की लड़ियां, फेयरी लाइट्स और कुछ पेपर डेकोरेशन लगाएं.

पेपर डेकोरेशन से दें क्रिएटिव टच
रंगीन पेपर से छोटे फूल, पत्तियां, सितारे या राखी के शेप की कटिंग बनाकर दीवार पर लगाएं. यह तरीका सस्ता भी है और बच्चों को इसमें शामिल करके आप फैमिली टाइम भी एंजॉय कर सकती हैं. घर में रखे पुराने क्राफ्ट पेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: राखी पर चाहिए सिंपल मेहंदी लुक? ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन
The post बिना ज्यादा पैसे खर्च किए रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं घर, मिलेगा खूबसूरत फेस्टिव लुक appeared first on Prabhat Khabar.


