लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘महाभारत के युद्ध में महिलाएं नहीं मरीं’…:विधायक के बयान पर भड़कीं महिला Mla, मंच पर ही दे दिया जवाब – Women Did Not Die In Mahabharata War Mla Statement Sparks Outrage Female Mla Responds On Stage

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची के बीच महिलाओं के बलिदान को लेकर मंच पर तीखी नोकझोंक हो गई। नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और किसानों को संबोधित किया।

मंच पर छिड़ी नोकझोंक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि रामायण और महाभारत जैसे युद्धों में केवल पुरुष ही मारे गए, महिलाओं की मौत नहीं हुई। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण के भाई ने उसे पराई स्त्री को सम्मानपूर्वक वापस लौटाने की सलाह दी थी।

पढे़ं: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग

महाभारत का जिक्र करते हुए शाक्य ने दावा किया कि युद्ध में एक करोड़ पुरुष मारे गए, लेकिन महिलाएं नहीं मरीं। इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण देते हुए कहा कि संयोगिता के कारण कन्नौज से दिल्ली तक पृथ्वीराज चौहान के 55 सामंत मारे गए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में भी केवल पुरुषों की मौत हुई।

महिला विधायक ने जताई आपत्ति

शाक्य के बयान पर चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने मंच से ही आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “नहीं भाईसाहब, ऐसा नहीं है। ये तो गलत बात है। महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं।” उन्होंने कहा कि वह खुद भी एक महिला हैं। हालांकि, पन्नालाल शाक्य अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत सी पुस्तकें पढ़ी हैं और उन्हें पता है कि कहां क्या हुआ है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका पेंची से बैठने के लिए कहा। दोनों विधायकों के बीच मंच पर हुई इस नोकझोंक की चर्चा कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी होती रही।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मारवाड़ में बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट:भंवरी देवी हत्याकांड पर उबाल, सड़क पर आए हजारों लोग – Bhanwari-devi-murder-case-western-rajasthan-big-protest-movement-phalodi

Ind Vs Sa Live Score:दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा बरकरार, दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से आगे – India Vs South Africa: Fih Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Match Updates

11वीं के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत: लंच के समय अचानक जमीन पर गिरा लड़का, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – Class 11 Student Dies Of Cardiac Arrest

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट के बाद तेज होगी एफआईआर की जांच, कार्रवाई पर रहेगी नजर – Ram Mandir Offering Theft: Investigation Into Fir To Intensify Following Sit’s Final Report

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद:विफल रही बात, हिंदू पक्षकार बोले- नहीं देंगे मस्जिद के लिए एक इंच जमीन – Settlement Talks In Sri Krishna Janmabhoomi And Shahi Masjid Idgah Case Fail Second Time

निरहुआ संग रिश्ते पर हुए सवाल ताे बौखलाईं आम्रपाली दुबे; शो ‘भोजपुरी बवाल’ में तोड़ी चुप्पी; कही ये बात – Amrapali Dubey Breaks Silence On Relationship With Actor Nirahua Show Bhojpuri Bawal

Leave a Comment