भोजपुरी अभिनेता निरहुआ शादी-शुदा हैं लेकिन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। हाल ही में दोनों शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शामिल हुए। इस शो के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपने रिश्ते पर बात की।
क्या है आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता?
शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शुभंकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा कि निरहुआ क्या आपके भैया हैं? इस पर वह कहती हैं, ‘वो मेरे को-एक्टर हैं।’
आगे शुभंकर कहते हैं, ‘आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो कि प्यार करते हो। आप उनके बच्चों का ध्यान रखते हो।’ इस पर आम्रपाली कहती हैं कि निरहुआ के बच्चे उनके लिए दोस्त की तरह हैं।
आम्रपाली ने गुस्से में क्या कहा?
शो में फिर से शुंभकर कहते हैं, ‘अरे, आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो। क्योंकि निरहुआ अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं, घर नहीं जाते हैं। आपसे ही रिश्ता है।’ इस बात पर गुस्सा होते हुए आम्रपाली कहती हैं, ‘क्या स्वीकार करना है। आप मेरे बारे में बोलने से पहले जरा सोच लीजिए।’


