लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब ‘नो टेंशन’, सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • सरकार ने एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कोटा तय किया.
  • विदेशी संकटों से बचाने को बड़ा बफर स्टॉक बनेगा.
  • रिफाइनरियों को 63,810 मीट्रिक टन दैनिक उत्पादन का निर्देश.
  • वर्तमान में एलपीजी कीमतें स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता.

LPG Rate Today on August 19, 2026: शादियों का सीजन आने वाला है. एक के बाद एक त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं. इस दुविधा को देखते हुए सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे देश में आने वाले दिनों में एलपीजी की कोई किल्लत न हो.

सरकार ने क्या दिया निर्देश?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 13 अगस्त को जारी एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए देश की सरकारी और निजी तेल रिफाइनरियों व अपस्ट्रीम तेल कंपनियों के लिए रसोई गैस के दैनिक उत्पादन का अधिकतम कोटा तय कर दिया है.

दरअसल, हाल ही में अमेरिका और ईरान में जारी संकट के चलते लाल सागर और होर्मुज (Strait of Hormuz) के रूट से सप्लाई प्रभावित हुई थी. इसके चलते विदेशों से भारत को मिलने वाली एलपीजी की सप्लाई खतरे में आ गई थी. 

भविष्य में ऐसी किसी भी परिस्थिति से देश की जनता को बचाने के लिए सरकार ने देश में एलपीजी का एक बड़ा ‘सप्लाई बफर’ (आपातकालीन आपात स्टॉक) बनाने का ऐलान कर दिया है. सरकार ने देश की 21 से 24 रिफाइनरियों और तेल कंपनियों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए सामूहिक रूप से प्रतिदिन 63,810 मीट्रिक टन एलपीजी का अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. 

संकट के दौर में नहीं होंगी मुश्किलें

कंपनियों को असाइन किए गए बुनियादी कोटे सामान्य दिनों में रिफाइनरियों को लचीलापन देंगे, लेकिन जैसे ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सप्लाई पर कोई बड़ा संकट आएगा, तो यह निर्देश तुरंत प्रभावी हो जाएगा. तब रिफाइनरियों को हर हाल में कोटे को पूरा करना होगा. 

आज कितनी है LPG की कीमत?

आज 18 अगस्त, मंगलवार को देश में एलपीजी की कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. हाल ही में 1 अगस्त को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 192-209 रुपये तक की भारी कटौती की गई थी. 

शहरवार LPG की कीमतें

शहर  14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 942 रुपये 2,738 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये 
नोएडा 939.50 रुपये 2,738 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,765.50 रुपये
हैदराबाद  994.00 रुपये 2,985.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,018.00 रुपये
चंडीगढ़   951.50 रुपये 2,760.00 रुपये
कोलकाता 968 रुपये 2,872.50 रुपये

ये भी पढ़ें:

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment