लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • आज 24 कैरेट सोना ₹1,55,890 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.
  • अमेरिका-ईरान तनाव, इजरायल हमलों से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी.
  • कमजोर अमेरिकी आंकड़ों से फेड दर वृद्धि की संभावना घटी.
  • चांदी की कीमत स्थिर, ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम रही.

Gold-Silver Rate Today on August 18, 2026: सोमवार की तर्ज पर आज मंगलवार को भी देश में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर प्रति 10 ग्राम 1,55,890 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 230 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, कल इसकी कीमत 530 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी.

22 कैरेट और 18 कैरेट की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत में कल यानी कि 17 अगस्त को प्रति 10 ग्राम 500 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, आज इसकी कीमत 200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है. इसी के साथ अब 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,42,900 रुपये पर पहुंच गई है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने का रेट भी बढ़ा है. कल इसकी कीमत 410 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी. वहीं आज कीमत में 160 रुपये का इजाफा हुआ है. इसी के साथ अब 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,16,920 रुपये प्रति ग्राम हो गई है. 

क्यों बढ़ रही है कीमत?

सोने की कीमतों में आज हुई बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुआ 60 दिनों का शांति समझौते का समाप्त होना है. इसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावनाएं फिर से तेज हो गई हैं. ऊपर से लेबनान पर किए गए इजरायल के ताजा हमलों ने वैश्विक अनिश्चितताएं और बढ़ा दी हैं. ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भाग रहे हैं. 

अमेरिका से आए कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा अगले महीने ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं. ब्याज दरें कम या स्थिर रहने की स्थिति में निवेशक सोने का रुख करते हैं क्योंकि इस पर कोई फिक्स्ड ब्याज नहीं मिलता है.

चांदी की कितनी है कीमत?

आज भारत में चांदी की कीमत 250 रुपये प्रति ग्राम और 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. कल के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद जैसे कई शहरों में आज चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं, चेन्नई, केरल, हैदराबाद में कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. 

ये भी पढ़ें:

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment