
- फोनपे और गूगल पे अभी भी यूपीआई लेनदेन में सबसे आगे हैं।
UPI Transaction Update: डिजिटल पेमेंट सुविधा आने के बाद से लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है. अब छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े मॉल तक हर तरफ डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान किया जा रहा है. इसके लिए कई सारे पेमेंट प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं. इसी कड़ी में WhatsApp Pay का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ रहा है. अब लोग केवल व्हाट्सएप का इस्तेमाल एक-दूसरे के साथ चैटिंग करने के लिए ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसकी मदद से पेमेंट भी कर रहे हैं. जिसका असर WhatsApp Pay के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है.
क्या Phonepe और Google Pay का यूज कम हुआ?
WhatsApp Pay का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और लोग इससे पेमेंट करना पसंद रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद UPI के दूसरे प्लेटफॉर्म अभी भी आगे हैं. आंकड़े कुछ इस प्रकार है.
- जुलाई 2026 में Google Pay ने 7.64 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए.
- वहीं Paytm ने 1.90 अरब ट्रांजैक्शन किए.
- इसके अलावा PhonePe ने 10.85 अरब UPI ट्रांजैक्शन दर्ज किए.
WhatsApp Pay का इस्तेमाल बढ़ा
बता दें कि Meta की पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay से जुलाई 2026 में 16.78 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन किए गए. इन पेमेंट की कुल रकम लगभग 12,957 करोड़ रही है. यानी अब लोग व्हाट्सएप को केवल चैटिंग और फोटो भेजने तक ही सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि उसका इस्तेमाल अब पेमेंट करने के लिए भी किया जा रहा है.
Xप्लेन: किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
WhatsApp Pay का कैसे करें इस्तेमाल
अगर आपको WhatsApp Pay के जरिए पैसे भेजने हैं तो उसके लिए पहले आपको अपने बैंक अकाउंट को ऐप से लिंक करना होता है.
- इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलकर सेटिंग पर जाएं.
- फिर पेमेंट का ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद Add New Payment Method चुनें.
- फिर लिस्ट में अपना बैंक चुनें.
- फिर बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS के जरिए वेरिफिकेशन करें.
- फिर आखिर में UPI PIN सेट करें.
कैसे भेजे जाते हैं पैसे?
WhatsApp Pay का इस्तेमाल करना काफी आसान है. कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप पैसे भेज सकते हैं जैसे…
- आपको जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं उसकी चैट खोलें.
- फिर आपको ₹ का आइकन दिखेगा,उस पर टैप करें.
- बाद में पेमेंट का ऑप्शन चुनें.
- कितने पैसे भेजने हैं, उसे दर्ज करें.
- इसके बाद UPI PIN डालें.
- पेमेंट होते ही चैट में कन्फर्मेशन मिल जाएगा.
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
