लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल को छू जाएंगी जॉन एलिया की ये शायरियां, मोहब्बत से तन्हाई तक हर एहसास होगा महसूस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

John Elia Shayari in Hindi: अगर आप भी शायरी पढ़ने के शौकीन हैं और ऐसी शायरियां पसंद करते हैं, जो सीधे दिल को छू जाएं, तो जॉन एलिया की ये पंक्तियां आपको जरूर पसंद आएंगी. उनकी शायरी में मोहब्बत, तन्हाई, रिश्तों की उलझन और जिंदगी के कई अनकहे एहसास नजर आते हैं. कई बार उनकी एक छोटी सी पंक्ति भी दिल की वो बात कह जाती है, जिसे हम खुद शब्दों में नहीं कह पाते. तो आइए पढ़ते हैं जॉन एलिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत शायरियां.

मोहब्बत के खूबसूरत एहसास वाली शायरी

अब तो उस के बारे में तुम जो चाहो वो कह डालो
वो अंगड़ाई मेरे कमरे तक तो बड़ी रूहानी थी – जॉन एलिया

मोहब्बत और दर्द से भरी शायरी

उम्र गुजरेगी इम्तहान में क्या
दाग ही देंगे मुझ को दान में क्या
मेरी हर बात बेअसर ही रही
नुक्स है कुछ मेरे बयान में क्या जॉन एलिया

रिश्तों की उलझन बयां करती शायरी

नया इक रिश्ता पैदा क्यूं करें हम
बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूं करें हम

ये काफी है कि हम दुश्मन नहीं हैं
वफादारी का दावा क्यूं करें हम जॉन एलिया

दिल के एहसास को छूती शायरी

तुम हकीकत नहीं हो हसरत हो
जो मिले ख्वाब में वो दौलत हो

मैं तुम्हारे ही दम से जिंदा हूं
मर ही जाऊं जो तुम से फुर्सत हो जॉन एलिया

इश्क और तन्हाई की शायरी

तुम्हारा हिज्र मना लूं अगर इजाजत हो
मैं दिल किसी से लगा लूं अगर इजाजत हो

तुम्हारे बाद भला क्या है वादा-ओ-पैमां
बस अपना वक्त गंवा लूं अगर इजाजत हो जॉन एलिया

जिंदगी और रिश्तों की सच्चाई

अपने सब यार काम कर रहे हैं
और हम हैं कि नाम कर रहे हैं

है वो बेचारगी का हाल कि हम
हर किसी को सलाम कर रहे हैं जॉन एलिया

गहरी यादों में डुबो देने वाली शायरी

कितने ऐश उड़ाते होंगे कितने इतराते होंगे
जाने कैसे लोग वो होंगे जो उसको भाते होंगे

यारों कुछ तो हाल सुनाओ उसकी कयामत बांहों का
वो जो सिमटे हों उनमें वो तो मर जाते होंगे जॉन एलिया

दिल की बात कहती शायरी

इलाज ये है कि मजबूर कर दिया जाऊं
वरना यूं तो किसी की नहीं सुनी मैं ने जॉन एलिया

किस्मत और यादों पर शायरी

ऐ खुदा जो कहीं नहीं मौजूद
क्या लिखा है हमारी किस्मत में

सोचता हूं कि उस की याद आखिर
अब किसे रात भर जगाती है जॉन एलिया

बिना शिकायत वाली मोहब्बत

कैसे कहें कि तुझ को भी हम से है वास्ता कोई
तू ने तो हम से आज तक कोई गिला नहीं किया- जॉन एलिया

यह भी पढ़ें: ‘मुसाफिर कैफे’ ने जीता दिल? तो आज ही अपनी लिस्ट में शामिल करें ये 5 किताबें

The post दिल को छू जाएंगी जॉन एलिया की ये शायरियां, मोहब्बत से तन्हाई तक हर एहसास होगा महसूस appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment