लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rahul Gandhi:छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ – Rahul Gandhi On Student Movement, Says Young People Stood Up To Establishment And Demanded Accountability

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने इस शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।”

युवाओं की की आवाज दबाई नहीं जा सकेगी- राहुल

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी।”

राहुल ने पोस्ट में कहा, “22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ पुणे पहुंच रही है और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।” इसके साथ ही, उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए एक लिंक शेयर किया है।

साथ ही, राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 5 युवक-युवतियों से संवाद का एक वीडियो भी शेयर किया। राहुल से बात करते हुए लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। एक लड़की ने कहा, “पुलिसवाले हमसे से कह रहे थे कि आप देशद्रोही हो।”

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

लड़कियों ने आरोप लगाए कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां और गालियां मिल रही थीं। इसी संवाद के दौरान एक युवक ने आरोप लगाया, “जितने भी वहां अधिकारी थे, वह भाजपा के फेबरेवल थे। वरना वे इतना बड़ा कदम नहीं उठाते। हमने दो दिन पहले ही वीडियो शेयर किए थे, जिसमें पत्थरों की गाड़ियां आई थीं। वो गाड़ियां प्लांट की गई थीं।”

उसने कहा, “मुझे जिस अधिकारी ने मारा था, उसकी वर्दी पर नेमप्लेट नहीं थी। दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों की वर्दी पर भी नेमप्लेट नहीं थी। उन्होंने रूमाल से अपने चेहरे भी ढक लिए थे। सिविल ड्रेस में भी लोग थे और सबको मार रहे थे।”


बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो सामने अन्याय देखते हैं। किसी को मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है और धमकाया जा रहा है, पर वो लोग चुप होकर अपना काम करते हैं। मैं इसे नेशनहुड और सिटिजनशिप मानता हूं।

उन्होंने कहा कि जो मुझे अजीब लगा कि आप लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको धमकाकर माफी करवा रहे हैं। इसी बीच, राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ओर से छात्रों को माफ किए जाने को ‘ड्रामा’ बताया। उन्होंने कहा, “तीन लड़कियों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और प्रधानमंत्री ने इस माफी को स्वीकार किया।”

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl:क्या गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन, फिर रुक-रुककर होगा मुकाबला? जानें मौसम रिपोर्ट – Ind Vs Sl: Rain Threat Looms Over Day 3 Of India Vs Sri Lanka Galle Test

Jpsc-jssc विवाद पर उबाल:छात्रों ने हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंके, 20 अगस्त को Cm आवास घेराव का एलान – Jharkhand-jpsc-jssc-student-protest-hemant-soren-rahul-gandhi-effigy-cm-residence-gherao-august-20

देवदत्त का पहला टेस्ट शतक:सही रणनीति, मजबूत फुटवर्क और बड़ी पारी की भूख बनी कुंजी; श्रीलंका में चमके बल्लेबाज – Ind Vs Sl: Devdutt Padikkal Speaks On His First Test Century, Talks About Preparations

सिगरेट चाहिए थी, छत तोड़ डाली:रस्सी के जरिए गोदाम में घुसे चोर, ढाई लाख की ‘कश’ वाली खेप लेकर हुए फरार – Cigarettes Worth Rs 2.5 Lakh Stolen From Warehouse In Faridabad Kheri Kalan Village After Cutting Through Roof

Ind Vs Sl Day 2:बारिश से प्रभावित दिन में भारत के सात विकेट गिरे, पडिक्कल दोहरे शतक से चूके; जुरेल का पचासा – Ind Vs Sl Day 2: Sri Lanka Vs India, 1st Test At Galle, Sl Vs Ind, Aug 15 2026 Highlights

वंदे मातरम विवाद:सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं Tmc और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या? – Sonia Gandhi Vande Mataram Row Congress Tmc Dmk Defend Cpim Clarity

Leave a Comment