लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- ‘खून- पानी एकसाथ ..’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के ताजा बयान के बीच पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पड़ोसी देश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सिंधु के पानी की हर एक बूंद को लेकर चितिंत हैं. इसे रेड लाइन बताते हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि भारत का संदेश साफ है. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में बहे भारतीय खून की हर बूंद के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और पाकिस्तान को इसका जवाब देना होगा.

एमजे अकबर ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं.’ पूर्व विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को ये नसीहत शुक्रवार यानी पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के दिन दी है.

पाकिस्तान की पूरी सच्चाई वहां के एक नेता ने उजागर की: अकबर

अकबर ने अपने बयान में आगे कहा, ‘पाकिस्तान  के बारे में पूरी सच्चाई एक बड़े पाकिस्तान नेता और जमीयत के चीफ मौलाना फजलुर रहमान ने उजागर की है. उन्होंने पाकिस्तान की सरकार, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (पाकिस्तान के असली प्रमुख) से कहा है कि कुछ बोलने से पहले वे कुल्ला कर लें. उनका इशारा है कि झूठ बोलने से उनकी आवाजें अपवित्र हो गई हैं.’

इसके अलावा पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के बारे में जो सच्चाई उन्होंने खुद उजागर की है, वह यह सच है कि आज बलूचिस्तान का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा इस्लामाबाद के कंट्रोल और शासन के बाहर है. बलूचिस्तान का 80 प्रतिशत स्वतंत्र है. यह आजाद है. यह निश्चित रूप से पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर है.’

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान बिखर रहा है: एमजे अकबर

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस पर बिखर रहा है. यह वैसा ही बन गया है, जैसा मैंने अपनी किताब में जेली स्टेट के तौर पर बताया था. जो न तो स्थिर रहेगा. न ही पूरी तरह खत्म होगा. पाकिस्तान की सच्चाई वे लोग जानते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध में पाकिस्तान की सेना की बर्बरता का सामना किया है. यह सच्चाई पाकिस्तानी जनता भी जानती है. पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर है.’ 

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment