लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तो महेंद्र सिंह धोनी ने कह दिया IPL को अलविदा? गुजरात टाइटंस से शिकस्त के बाद रुतुराज गायकवाड़ का बयान वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम कल रात ऐसा नजारा देखने को मिला जिसनें करोड़ों फैंस के दिल को तोड़ दिया. बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक ऐसा मुकाबला हुआ जिसमें सिएसके को अपनी साख बचानी थी लेकिन सिएसके की पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर ही सिमट गई और 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई. मैच के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया उनकी टीम नॉकआउट में स्थान के उम्मीद को जिंदा रखने के लिए जल्द लक्ष्य पूरा करना चाहती थी लेकिन ऐसा करने में नाकाम रही. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स कि टीम ने 229 रनों का बाद पहाड़ खड़ा कर दिया. वहीं गुजरात के महान गेंदबाजों ने सीएसके के बल्लेबाजों की 14वें ओवर में 140 रनों सिमटा कर धज्जी उड़ा दी. 

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

रुतुराज गायकवाड़ ने मैच में शिकस्त के बाद कहा, ‘हम लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना चाहते थे. जब आप 230 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो उस गेंदबाजी आक्रमण के सामने यह आसान नहीं होता. हमने एक बड़ा जोखिम लिया इसका श्रेय उन्हें जाता है. शुरुआत में विकेट थोड़ा नरम था, उन्होंने अच्छी शुरुआत की. पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी. उनके सलामी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था. हमारे पास उन्हें 200 रन से कम पर रोकने का मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए.’

यह भी पढ़ें- MANISH PANDEY: 45 मिनट की मेहनत ने बनाया सुपर फील्डर, मनीष पांडे का मंत्र युवा खिलाड़ियों के लिए सीख

कप्तान ऋतुराज ने टीम की चोटों और बल्लेबाजों की कमी बताते हुए कहा, ‘यह एक मुश्किल सत्र रहा. लगातार तीन हार के बाद हमें लय मिली. हमने सही जगहों पर गेंदबाजी की लेकिन चोटों ने हमें परेशान किया. घोष और ओवरटन के बाहर होने से हमारी टीम का संतुलन बिगड़ गया. पिछले तीन मैच में हमारे पास एक बल्लेबाज या गेंदबाजी की कमी थी.’ 

यह भी पढ़ें- CSK के अंशुल कंबोज के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड

एमएस धोनी अगला सीजन खेलेंगे?

महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण मौजूदा सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए इसपर गायकवाड से पूछा गया क्या महेंद्र अगले सीजन खेलेंगे इसपर गायकवाड़ ने कहा, ‘आपको और मुझे, हम दोनों को ही अगले साल इस बारे में पता चलेगा. उनकी कमी हमें बहुत खली. वह आखिरी ओवरों में आकर सिर्फ क्रीज पर टिककर ही मैच का रुख बदल सकते हैं. अगले सत्र के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हम उनसे बहुत खुश हैं.’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment