लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ronaldo-georgina:रोनाल्डो की शादी में बड़ा समझौता! तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे 1.10 करोड़ रुपये? – Cristiano Ronaldo-georgina Rodriguez Marriage: 1.10 Crore Rupees Monthly Pension Clause Reportedly Included

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने 11 अगस्त को अर्जेंटीनी-स्पैनिश मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की। 41 वर्षीय रोनाल्डो और 32 साल की जॉर्जिना की शादी भले ही बेहद निजी रही हो, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल जोड़े की शादी से जुड़ी आर्थिक जानकारी अब चर्चा में है। दोनों की शादी के दस्तावेजों में दर्ज वित्तीय व्यवस्था को लेकर कई दावे सामने आए हैं।





Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: 1.10 crore rupees Monthly Pension Clause Reportedly Included

जॉर्जिना और रोनाल्डो
– फोटो : instagram


दोनों ने सेप्रेशन ऑफ प्रॉपर्टी व्यवस्था चुनी

मैक्सिको की डिजिटल लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप पब्लिकेशन ‘अन परेजा’ (En Pareja) की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जिना ने शादी के लिए ‘अलग-अलग संपत्ति रखने की व्यवस्था’ (सेप्रेशन ऑफ प्रॉपर्टी/Separation of Property) व्यवस्था को चुना है। इसका मतलब यह है कि दोनों अपनी-अपनी संपत्ति और कमाई पर अलग-अलग अधिकार बनाए रखेंगे। इस व्यवस्था के तहत शादी से पहले और शादी के दौरान अर्जित संपत्ति, कमाई और निवेश को दोनों की व्यक्तिगत संपत्ति माना जाएगा। यानी भविष्य में दोनों अलग होते हैं तो संपत्ति का स्वत: बराबर बंटवारा नहीं होगा।


Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: 1.10 crore rupees Monthly Pension Clause Reportedly Included

रोनाल्डो और जॉर्जिना
– फोटो : Instagram


रोनाल्डो की कमाई पर नहीं होगा कोई असर

 

  • रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यवस्था के कारण रोनाल्डो की फुटबॉल से होने वाली कमाई, विज्ञापन अनुबंध और कारोबारी निवेश उनके अपने नियंत्रण में रहेंगे। इसमें सऊदी प्रो लीग क्लब अल-नस्र से मिलने वाली उनकी कमाई और पेस्टाना सीआर7 होटल चेन जैसे कारोबारी उपक्रम भी शामिल बताए गए हैं।
  • इसका मतलब यह हुआ कि शादी के बाद भी रोनाल्डो की व्यक्तिगत संपत्ति और कमाई पर उनका नियंत्रण बरकरार रहेगा। इसी तरह जॉर्जिना की अपनी संपत्ति और कमाई भी उनके व्यक्तिगत अधिकार में रहेगी।


Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: 1.10 crore rupees Monthly Pension Clause Reportedly Included

रोनाल्डो जॉर्जिना
– फोटो : Instagram


तलाक हुआ तो जार्जिना को हर महीने 1.10 करोड़?

 

  • पुर्तगाली मैगजीन टीवी गुइया (TV Guia) की एक रिपोर्ट में शादी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ ऐसी शर्तों का दावा किया गया है, जो अलगाव या तलाक की स्थिति में लागू हो सकती हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिकस पहली शर्त के तहत जॉर्जिना को रोनाल्डो की ओर से हर महीने करीब एक लाख यूरो, यानी लगभग 1.10 करोड़ रुपये की पेंशन मिल सकती है।
  • हालांकि, यह रकम और शर्तें रिपोर्ट में किए गए दावों पर आधारित हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैड्रिड के ला फिन्का स्थित दंपती के आलीशान बंगले पर जॉर्जिना का पूरा स्वामित्व रहेगा।
  • इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 5.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 53.4 करोड़ रुपये बताई गई है।


Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: 1.10 crore rupees Monthly Pension Clause Reportedly Included

जॉर्जिना
– फोटो : Instagram @georgina


शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल

रिपोर्टों के मुताबिक, शादी में रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे मौजूद थे। समारोह के आधिकारिक गवाहों में रोनाल्डो के पुराने करीबी दोस्त मिगुएल पाशाओ और जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज के नाम बताए गए हैं। दिलचस्प बात यह रही कि शादी में रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम या अल-नस्र के किसी साथी खिलाड़ी के शामिल होने की खबर नहीं है। दोनों ने अपने सरनेम भी नहीं बदले हैं।

इससे पहले फुंचाल कैथेड्रल में भव्य समारोह की अटकलें लगाई जा रही थीं और वहां फैंस और मीडिया की भीड़ जुटने की खबरें थीं। हालांकि, रिसेप्शन या उसके आयोजन स्थल को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने शादी की तरह इस मामले को भी निजी ही रखा है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

Leave a Comment