लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uae में छिपा था ड्रग किंगपिन बसोया:ncb ने भारत लाकर कसा शिकंजा; अमित शाह बोले- तस्कर कहीं भी छिपे बचेंगे नहीं – Drug Kingpin Basoya Hiding In Uae Ncb Brought Him To India Amit Shah Stated That Smugglers Will Not Escape

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एनसीबी ने UAE से कथित ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत वापस लाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नशीले पदार्थों के खिलाफ मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की बड़ी उपलब्धि बताया। बसोया पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप है। सरकार ने 2026-2029 के लिए तीन साल की राष्ट्रीय ड्रग-विरोधी योजना भी तैयार की है, जिसमें 40 से अधिक मंत्रालय और विभाग मिलकर प्रवर्तन, खुफिया तंत्र, रोकथाम और पुनर्वास पर काम करेंगे। साथ ही NDPS एक्ट और ड्रग उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले प्रीकर्सर केमिकल्स के वर्गीकरण की भी समीक्षा की जा रही है।

विदेश में छिपे तस्करों पर शिकंजा

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों का लगातार पता लगा रही है और सख्त कार्रवाई के जरिए उनके पूरे नेटवर्क को खत्म कर रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने UAE से वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत वापस लाकर नशीली दवाओं के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

‘ड्रग तस्कर कहीं भी छिपें, बचेंगे नहीं’

शाह ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक की रणनीति अपनाकर अपराधी का पता लगाने के बाद, हमारी एजेंसियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ड्रग तस्कर चाहे कहीं भी छिप जाएं, वे भारतीय कानून की लंबी पहुंच से बच नहीं सकते।’ गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और उस इकोसिस्टम को खत्म करना है, जिसके जरिए देश में नशीले पदार्थों की तस्करी और कारोबार को बढ़ावा मिलता है।

बसोया पर सिंडिकेट का मास्टरमाइंड होने का आरोप

NCB के अनुसार, वीरेंद्र सिंह बसोया पर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। उसके विदेश में छिपे होने के बावजूद भारतीय एजेंसियां लगातार उसके नेटवर्क और गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। बसोया की UAE से भारत वापसी को इसी कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। गृह मंत्री ने इस घटनाक्रम को सरकार की उस नीति का उदाहरण बताया, जिसके तहत विदेशों में शरण लेने वाले ड्रग तस्करों तक भी भारतीय जांच एजेंसियों की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

ड्रग्स के कारोबार को खत्म करने के लिए 3 साल का प्लान

इस साल जून में अमित शाह ने ड्रग नियंत्रण को लेकर सरकार का विजन डॉक्यूमेंट (2026-2029) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की वार्षिक रिपोर्ट-2025 जारी की थी। इन दस्तावेजों के साथ ड्रग तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से तीन साल की राष्ट्रीय योजना भी सामने रखी गई थी। शाह ने उस दौरान कहा था कि केंद्र सरकार पूरे नारकोटिक्स इकोसिस्टम के खिलाफ इतनी सख्ती से कार्रवाई करेगी कि इसका असर ‘दशकों तक ठीक नहीं हो पाएगा।’

40 से ज्यादा मंत्रालय और विभाग होंगे शामिल

इस तीन वर्षीय योजना का हिस्सा 40 से अधिक मंत्रालय और विभाग हैं। इसका उद्देश्य प्रवर्तन, खुफिया जानकारी, रोकथाम और पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाकर देश के पूरे नारकोटिक्स इकोसिस्टम से निपटना है। सरकार की रणनीति में ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के साथ-साथ नशीले पदार्थों की मांग कम करना, नशे के आदी लोगों का पुनर्वास करना और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों पर भी कार्रवाई करना शामिल है।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जांबाजों का सम्मान: 301 को वीरता पदक; 92 को राष्ट्रपति पदक, 664 को सराहनीय सेवा सम्मान

NDPS एक्ट की कमियों की भी होगी समीक्षा

अमित शाह ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट में मौजूद संभावित कमियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही ड्रग्स के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले प्रीकर्सर केमिकल्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थों के वर्गीकरण की भी समीक्षा की जा रही है। सरकार का जोर कानून को इस तरह मजबूत करने पर है, ताकि ड्रग उत्पादन, तस्करी और वितरण से जुड़े नेटवर्क कानून की कमजोरियों का फायदा न उठा सकें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

Leave a Comment