लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक तरफ भारत में तेज बारिश, तो भीषण गर्मी से जूझ रहा यूरोप; क्लाइमेट चेंज बना डेली रूटीन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत में जहां बारिश का दौर शुरू होते ही कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं, तो वहीं, पिछले महीने ही पश्चिमी यूरोप में सबसे ज्यादा गर्मी भरा जून दर्ज किया गया है. ईयू की क्लाइमेट मॉनिटर एजेंसी ने बताया कि इलाके में भीषण गर्मी की लहर है. यह महाद्वीप लगातार और ज्यादा तेज गर्मी का सामना करना रहा है. 

रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है, जब इस हफ्ते यूरोप में एक और हीटवेव चल रही है. वहीं, जून में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई. मई में वहां वसंत यानी स्प्रिंग का मौसम होता है, लेकिन उस दौरान लगातार गर्मी देखने को मिली. 

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

भविष्य में हीटवेव में होगा इजाफा, भौगोलिक इलाकों को करेंगी प्रभावित

ईयी की कॉपनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की मानें तो जून में पश्चिमी यूरोंप का एवरेज टेम्प्रेचर 20.74 डिग्री तक पहुंचा. यह 1991 से 2020 के नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3 प्रतिशत ज्यादा था. इसने जून 2025 में बने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वहीं ECMWF की स्ट्रैटेजिक क्लाइमेट लीड सामंथा बर्गेस ने कहा है कि गर्म होती दुनिया में हम और ज्यादा हीटवेव देखेंगे. 

AFP के मुताबिक, बर्गेस का कहना है कि हीटवेव और बढ़ेगी. ज्यादा समय तक चलेंगी. ज्यादा भौगोलिक इलाकों को प्रभावित करेंगी. बर्गेस का मानना है कि हम ऐसे बदलाव के दौर में हैं. जहां क्लाइमेट चेंज अब रिपोर्ट में पढ़ी जाने वाली भविष्य की समस्या नहीं, बल्कि रोजमर्रा जिंदगी की एक ठोस और परेशान करने वाली सच्चाई बन गया है. पूरे यूरोप में हीटवेव के चलते हजारों मौत हुई हैं. सबसे ज्यादा मौतें फ्रांस, स्पेन और बेल्जियम में हुई हैं. 15 से 30 जून के बीच 41 करोड़ लोगों ने ज्यादा तापामान का सामना किया है. बर्गेस ने माना है कि यूरोप को क्लाइमेट चेंज से लड़ने के लिए नई योजनाओं पर काम करना होगा. 

‘पहले दिन से टैरिफ फ्री…’, इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment