लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सड़क पर Gen Alpha का प्रदर्शन:एमपी के इस शहर में क्यों बस के आगे खड़ी हो गईं छात्राएं, Sdm को आना पड़ गया – Female Students In Sironj Staged A Massive Protest Over The Bus Fare Hike In Vidisha News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जिले के सिरोंज बस स्टैंड पर गुरुवार को दर्जनों स्कूली छात्राओं ने बस किराए में अचानक हुई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए किराया कम करने की मांग की। करीब आधे घंटे तक चले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने आने वाली छात्राओं ने कहा कि बढ़े हुए किराए के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि पहले गांव से सिरोंज आने-जाने का बस किराया 10 से 15 रुपये था, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी कर दी गई है। रोजाना स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर इसका सीधा आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

एक छात्रा ने कहा कि उनके माता-पिता खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन 10 से 20 रुपये अतिरिक्त किराया देना उनके लिए आसान नहीं है। यदि किराया कम नहीं किया गया तो कई छात्राओं को पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। एक अन्य छात्रा ने कहा, “हम पढ़ने आते हैं, कमाने नहीं। किराया कम किया जाए, वरना कई छात्राओं की शिक्षा बीच में ही रुक जाएगी। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम ओम नारायण बड़कुल बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की सराहना की।

पढ़ें:  रिकॉर्ड में 445 बच्चे, मौके पर मिले सिर्फ 35; मुरैना का आयशा इस्लामिया मदरसा सील; अब आगे क्या?

एसडीएम क्या बोले?

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बस किराया निर्धारण और परिवहन विभाग की गाइडलाइन की समीक्षा कराई जाएगी तथा जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्रा की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी।

छात्राओं ने सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा से भी हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि विधायक इस मुद्दे को शासन स्तर पर उठाकर बस किराया पहले की दरों पर बहाल कराने की पहल करें। मांग पत्र में छात्राओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए सस्ता और सुरक्षित परिवहन जरूरी है। किराया बढ़ने से स्कूल छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ सकती है।

स्थानीय शिक्षकों का भी कहना है कि बस किराया सीधे विद्यार्थियों की स्कूल उपस्थिति से जुड़ा है। सिरोंज और आसपास के कई गांवों से छात्राएं बस से ही स्कूल आती हैं। किराया बढ़ने से परिवारों पर हर महीने लगभग 300 से 400 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ी समस्या है। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं हुई। हाथों में तख्तियां लेकर खड़ी छात्राओं ने एक ही मांग दोहराई “शिक्षा को महंगा मत करो।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand:चमोली में बड़ा हादसा; Vphep की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; 18 मजदूर अंदर फंसे, दो को निकाला – Chamoli Landslide In Under Construction Tunnel Of Vishnuga Pipalkoti Hydroelectric Project Many Workers Injure

Delhi Traffic Advisory:स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते कई मार्ग बंद, इन सड़कों से बचें; ये हैं वैकल्पिक रास्ते – Several Routes Closed Due To Independence Day Celebrations In Delhi

महाराष्ट्र: हमले के बाद Pm मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश – Maharashtra: Pm Modi Inquires About Sukhbir Badal’s Well-being Following The Attack; Cm Fadnavis Orders A Prob

Rahul Gandhi:’मैं Rss की रक्षा करूंगा अगर उनकी…’, राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यक्रम में क्यों कही यह बात – Rahul Gandhi Takes Swipe At Bjp-rss, Says He Will Protect Rss’s Right To Free Expression

Mp:चलती सड़क पर अचानक टूटकर गिरी पूरी पहाड़ी, भोपाल-जबलपुर हाईवे पर मचा हड़कंप; एक लेन बंद कर निकाले गए वाहन – Mp: Entire Hillside Collapses Onto The Road; Chaos Ensues On The Bhopal-jabalpur Highway

Delhi Metro:15 अगस्त के दिन बदली रहेगी मेट्रो की व्यवस्था, हर लाइन पर रहेगा 30-30 मिनट का अंतराल – Metro Operations To Be Modified On August 15 First Train To Run At 4 Am

Leave a Comment