Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि हमारी लाइफ में सबकुछ एकदम बढ़िया चल रहा होता है। फैमिली में प्यार रहता है, पढ़ाई और काम में भी मन लगता है और सब कुछ वैसा ही हो रहा होता है जैसा हम चाहते हैं. लेकिन इसके बावजूद, दिल और दिमाग में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहती है और लाख कोशिशों के बाद भी मन शांत नहीं रहता. इसके अलावा, चीजों को लेकर बेवजह की टेंशन रहती है और अपने ही घर में घुटन सी महसूस होने लगती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके साथ भी बीते कुछ समय से ऐसा हो रहा है, तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है. आसान शब्दों में समझें तो आपके घर में रखी हर छोटी से छोटी चीज की अपनी एक एनर्जी होती है, जो पूरे घर के माहौल को अफेक्ट करती है. जब घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, तो इसकी वजह से हमारा मूड और दिमाग हर समय खराब रहने लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके मन के सुकून को छीन सकती हैं, और साथ ही इन्हें किस तरह सही रखना है, यह भी विस्तार से समझाएंगे.

घर के मेन गेट पर गंदगी या फालतू सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का मेन गेट सिर्फ आने और जाने का ही रास्ता नहीं होता है, बल्कि यही से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती भी है. अगर आपके मेन गेट के ठीक सामने जूते-चप्पलों का ढेर लगा रहता है, कबाड़ पड़ा रहता है या वहां अंधेरा रहता है, तो घर में नेगेटिविटी आने लगती है. इससे बचने के लिए मेन गेट को हमेशा साफ-सुथरा रखें और वहां अच्छी लाइट लगाएं। इसके अलावा गेट के ठीक सामने फालतू सामान या जूते-चप्पल न फैलाएं. आप अगर चाहें तो मुख्य दरवाजे पर कोई सुंदर पौधा रख सकते हैं या स्वास्तिक का निशान बना सकते हैं, जिससे घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी आती रहे.
ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम
बेडरूम में लगा शीशा भी खराब कर सकता है माहौल
हमारे घर का बेडरूम वह जगह है जहां पर पर दिनभर की थकान के बाद थोड़ी देर रिलैक्स करने के लिए आते हैं. लेकिन अगर बेडरूम में ही शीशा गलत जगह पर लगा हुआ हो, तो इसकी वजह से आपकी नींद और मेंटल पीस पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. खास तौर पर अगर सोते समय आपकी परछाईं शीशे में दिखती है, तो इससे मन में अजीब सा डर, स्ट्रेस और बैचेनी पैदा होती है. इसे सुधारने के लिए बेडरूम से शीशे को हटा देना चाहिए या उसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां सोते समय उस पर आपकी नजर न पड़े. अगर शीशा हटाना पॉसिबल न हो, तो रात को सोने से पहले उस पर कोई पर्दा या कपड़ा डाल देना चाहिए.
बंद पड़ी घड़ियां और टूटा-फूटा सामान
अक्सर हमारी यह आदत होती है कि हम घर के किसी कोने में टूटे-फूटे बर्तन, चटका हुआ आइना या बंद पड़ी पुरानी घड़ियों को संभालकर रख देते हैं. वास्तु के हिसाब से बंद घड़ी हमारी लाइफ की ग्रोथ को रोक देती है, वहीं टूटा-फूटा सामान घर के माहौल में उदासी और चिड़चिड़ापन लाता है. इसलिए घर की अच्छे से सफाई करके जो भी घड़ियां बंद पड़ी हैं, उनमें तुरंत नई बैटरी डाल देनी चाहिए या फिर उन्हें घर से ही हटा देना चाहिए. इसी तरह घर में रखे किसी भी टूटे-फूटे सामान, चटके हुए कांच के बर्तन या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें
नल से लगातार पानी का टपकना
अगर आपके घर के किचन या बाथरूम का नल खराब है और उससे हर समय टिप-टिप करके पानी टपकता रहता है, तो वास्तु शास्त्र में इसे बहुत गलत बताया गया है. टपकता हुआ नल पैसों के नुकसान की तरफ इशारा तो करता ही है, साथ ही यह धीरे-धीरे इंसान के मेंटल पीस को भी खत्म कर देता है. इसकी वजह से परिवार के सदस्यों में चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है. इसलिए अगर घर में कोई भी नल टपक रहा है, तो प्लंबर को बुलाकर उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए. पानी को कभी भी बेवजह बर्बाद नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि साफ पानी को मन की शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है.
घर में धूप और फ्रेश हवा न आना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में दिन के समय भी अंधेरा रहता है, खिड़कियां हर समय बंद रहती हैं या फिर सूरज की रोशनी अंदर नहीं आ पाती है, तो ऐसे घर में नेगेटिव एनर्जी बहुत तेजी से बढ़ने लगती है. इस तरह के बंद-बंद और अंधेरे कमरों में रहने से इंसान डिप्रेशन और स्ट्रेस का शिकार होने लगता है. इससे बचने के लिए रोज सुबह घर की खिड़कियां और दरवाजे जरूर खोलने चाहिए ताकि फ्रेश हवा और धूप अंदर आ सके. इसके अलावा शाम के समय घर में कपूर या अगरबत्ती जलानी चाहिए, क्योंकि इससे घर का माहौल प्योर होता है और माइंड एकदम रिलैक्स हो जाता है.
ये भी पढ़ें: घर में रखी ये 5 चीजें धीरे-धीरे खाली कर सकती हैं आपकी जेब, जितनी जल्दी हो सके कर दें घर से बाहर
The post घर में सब कुछ ठीक होने के बावजूद मन रहता है हर समय बेचैन? इन 5 चीजों को अभी जाकर चेक करें appeared first on Prabhat Khabar.

