लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तिरंगे के रंगों से दें नाश्ते को नया ट्विस्ट, इस 15 अगस्त ट्राई करें ये 7 रेसिपीज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

15 August Breakfast Recipes: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन अगर सुबह के नाश्ते को भी देशभक्ति के रंग में रंग दिया जाए, तो दिन की शुरुआत और भी मजेदार (15 August Breakfast Recipes) हो सकती है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है.

घर में मौजूद सामान्य  चीजों से आप केसरिया, सफेद और हरे रंग की तिरंगा रेसिपी तैयार कर सकती हैं. ये देखने में खूबसूरत लगेंगी और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी. 

1. तिरंगा इडली

इडली बैटर को तीन हिस्सों में बांटें. एक में गाजर की प्यूरी, दूसरे को सफेद ही रहने दें और तीसरे में पालक की प्यूरी मिलाएं. अब इन्हें स्टीम करके तीन रंगों वाली इडली तैयार करें. 

PC: Facebook
PC: Facebook

2. तिरंगा सैंडविच

ब्रेड पर गाजर या टोमैटो स्प्रेड की एक लेयर, बीच में पनीर या चीज और ऊपर हरी चटनी लगाएं. इसे तिरंगे की तरह सजाकर बच्चों को सर्व कर सकती हैं. 

PC: Facebook
PC: Facebook

3. तिरंगा चीला (15 August Breakfast Recipes)

बेसन के बैटर को तीन भागों में बांटकर एक में गाजर, दूसरे में सामान्य मसाले और तीसरे में पालक या धनिया मिलाएं. छोटे-छोटे चीले बनाकर प्लेट में तीन रंगों में सजाएं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: कुणाल कपूर की स्टाइल में बनाएं मूंग दाल की सॉफ्ट इडली, नाश्ते के लिए है परफेक्ट

4. तिरंगा पराठा

पराठे के आटे को तीन हिस्सों में तैयार करें. एक में गाजर का पेस्ट, दूसरे में सामान्य आटा और तीसरे में पालक का पेस्ट मिलाएं. तीनों रंगों की रोटियां बनाकर एक प्लेट में रखें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

5. तिरंगा उपमा

उपमा को तीन हिस्सों में बांटें. एक में गाजर, दूसरे को सादा और तीसरे में मटर या पालक डालें. अब तीनों को प्लेट में साथ-साथ सर्व करें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

6. तिरंगा ढोकला (15 August Breakfast Recipes)

ढोकले के बैटर में गाजर और पालक की प्यूरी मिलाकर तीन अलग रंग तैयार करें. इन्हें लेयर में स्टीम करके काटें और ऊपर से धनिया डालकर सजाएं. 

PC: Social Media
PC: Social Media

7. तिरंगा पोहा कटलेट

पोहा, आलू और सब्जियों से कटलेट (15 August Breakfast Recipes) तैयार करें. मिश्रण के एक हिस्से में गाजर और दूसरे में पालक मिलाएं और एक हिस्सा सादा रखें. तीनों को अलग-अलग आकार देकर सेंक लें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: तीज पर घर में बनाएं मावा वाली गुजिया, स्वाद ऐसा कि एक पीस से नहीं भरेगा मन

The post तिरंगे के रंगों से दें नाश्ते को नया ट्विस्ट, इस 15 अगस्त ट्राई करें ये 7 रेसिपीज appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment