लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मनीषा कोइराला ने फ्लॉन्ट किए ग्रे हेयर, बोलीं- ‘असली रूप में रहना अच्छा लगता है’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मनीषा कोइराला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमरस लुक नहीं, बल्कि उनका बिल्कुल नैचुरल लुक है. 55 साल की उम्र में मनीषा ने अपने सफेद होते बालों को बिना छुपाए अपनी बढ़ती उम्र को अपनाया है. हाल ही में ईद के मौके पर शेयर की गई उनकी तस्वीरों में उनका सफेद बाल नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई.

असली रूप में रहना पसंद करती है मनीषा 

मनीषा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ दिन ऐसे होते हैं जब चमकने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती. बस अपनी पसंदीदा ज्वेलरी और एक खुश दिल ही काफी होता है.’ साथ ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में मनीषा ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि अब वह किसी तय खूबसूरती के दायरे में फिट होने की कोशिश नहीं कर रहीं. उनके लिए ये बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि धीरे-धीरे उनके अंदर एक सोच विकसित होती गई. उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने असली रूप में रहना ज्यादा अच्छा लगता है और यही उन्हें सुकून देता है. 

2012 में कैंसर लड़ी जंग 

बता दें, मनीषा को सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के रूप में ही नहीं, बल्कि एक मजबूत इंसान के रूप में भी जाना जाता है. अपने करियर में मनीषा ने शानदार काम किया है, हालांकि उन्होंने 2012 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना भी किया. इस मुश्किल समय ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया. अब उनके लिए खूबसूरती का मतलब सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि लाइफ के अनुभव, संघर्ष और खुद को अपनाने की ताकत है. मनीषा का यह नया अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और साथ ही समाज को एक मजबूत संदेश भी देता है कि असली खूबसूरती वही है जो इंसान के अंदर से आती है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment