लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंग्रेजी सीखने का मजेदार तरीका, इन 5 किताबों से शुरू करें अपनी Reading Journey

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप English सीखना चाहते हैं लेकिन Grammar की किताबें पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाते हैं, तो थोड़ा तरीका बदलकर देखिए. अंग्रेजी सीखने के लिए Literature यानी कहानियों और उपन्यासों की किताबें भी काफी मददगार हो सकती हैं. कहानी पढ़ते समय नए शब्द बार-बार सामने आते हैं और उनका मतलब भी संदर्भ से समझने में आसानी होती है. शुरुआत में हर शब्द का अर्थ ढूंढने के बजाय कहानी को समझने की कोशिश करें. इससे Reading के साथ Vocabulary और भाषा पर पकड़ भी धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है.

अगर आप English Reading की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये 5 किताबें आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती हैं.

1. The Little Prince – Antoine de Saint-Exupéry

The Little Prince एक छोटी और दिलचस्प कहानी है, जिसमें एक छोटे राजकुमार के सफर के जरिए दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी की कई बातें समझाई गई हैं. इसकी लंबाई ज्यादा नहीं है और भाषा भी अपेक्षाकृत आसान है. इसलिए शुरुआती पाठक इसे पढ़ते हुए बिना ज्यादा दबाव के English Reading की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

2. Wonder – R. J. Palacio

Wonder की कहानी Auggie नाम के एक बच्चे के आसपास घूमती है, जो पहली बार स्कूल जाता है. इसमें स्कूल, दोस्ती, परिवार और रोजमर्रा की बातचीत से जुड़े कई आसान शब्द और वाक्य मिलते हैं. साथ ही कहानी kindness, friendship और acceptance जैसे विषयों को भी समझाती है. इससे पढ़ने में रुचि बनी रहती है.

3. The Alchemist – Paulo Coelho

अगर आपको सफर और सपनों से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो The Alchemist से शुरुआत कर सकते हैं. कहानी Santiago नाम के एक चरवाहे की है, जो अपने सपने की तलाश में निकलता है. कहानी आगे बढ़ने के साथ कई नए शब्द मिलते हैं, जिन्हें संदर्भ से समझने की कोशिश की जा सकती है.

4. Animal Farm – George Orwell

Animal Farm देखने में जानवरों की कहानी लगती है, लेकिन इसके अंदर सत्ता, समाज और असमानता जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है. किताब बहुत लंबी नहीं है और घटनाएं तेजी से आगे बढ़ती हैं. इससे English के साथ Politics और Society से जुड़े शब्द भी सीखने को मिल सकते हैं.

5. The Curious Incident of the Dog in the Night-Time – Mark Haddon

यह कहानी Christopher नाम के 15 साल के लड़के की है, जो अपने पड़ोसी के कुत्ते की मौत की पड़ताल करता है. पूरी कहानी उसके नजरिए से बताई गई है, इसलिए इसका अंदाज थोड़ा अलग है. इसमें रोजमर्रा की English और बातचीत में इस्तेमाल होने वाली भाषा पढ़ने का अच्छा मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें ‘मुसाफिर कैफे’ ने जीता दिल? तो आज ही अपनी लिस्ट में शामिल करें ये 5 किताबें

The post अंग्रेजी सीखने का मजेदार तरीका, इन 5 किताबों से शुरू करें अपनी Reading Journey appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment