लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Surya Grahan 2026 Live:कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर – Surya Grahan 2026 Live Solar Eclipse Timings, Sutak, Visibility In India Impact On Zodiac Signs

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:49 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Do’s and Don’ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

02:36 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

य़ह सूर्य ग्रहण यूरोप के अधिकांश हिस्सों, कनाडा, रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कुछ देशों में नजर आएगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन, अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा। वहीं फ्रांस, ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

02:10 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan Timing in India: सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा? 

सूर्य ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार रात से शुरू होगा। इसकी शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। इसके बाद रात 11 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण अपने अधिकतम चरण में पहुंचेगा। वहीं, ग्रहण की प्रक्रिया देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर पूरी होगी। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट रहेगी। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि उस दौरान देश में रात का समय रहेगा।

01:55 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल उसी स्थान पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है। 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में देश में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए भारतीय लोगों को सूतक काल से जुड़े किसी विशेष नियम या धार्मिक प्रतिबंध का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

01:43 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 in India: क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त 2026 को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा।

01:02 PM, 11-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

Surya Grahan 2026 Live: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है, खासकर इस बात को लेकर कि क्या इसे भारत से भी देखा जा सकेगा। 12 अगस्त को होने वाले ग्रहण के दौरान कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे वहां कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा जैसा दृश्य दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार इस सूर्य ग्रहण का प्रारंभ रात 09:04 बजे से होगा, रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा और ग्रहण की समाप्ति देर रात 01:28 बजे होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की दृश्यता और सूतक काल से लेकर ज्योतिष प्रभाव तक संपूर्ण जानकारी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

एशियन गेम्स:कुश्ती में सुजीत कलकल को गोल्ड; आखिरी डेढ़ मिनट में पलटी बाजी, 10 सेकंड में दो अंक लेकर जीता सोना – Wrestler Sujeet Kalkal Stages Stunning Comeback From 2-9 Down To Win Asian Games 2026 Gold

यूपी चुनाव 2027:बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी – Up Elections 2027: Bsp Reveals Its Hand For The Jalalpur Seat; Names Dayaram Rajbhar As Candidate.

नसीरुद्दीन शाह:क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल – Naseeruddin Shah Joins Cjp Mumbai Protest Seeking Gyanesh Kumar’s Resignation Abhijeet Dipke Share Video

मुंबई में लगे कैप्टन स्मित के सम्मान में बिलबोर्ड:इस्राइली दूत बोले- सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए – Billboard In Mumbai Honoring Captain Smith: Israeli Envoy Says He Deserves The Highest Civilian Award.

पंजाब में कांग्रेस का अगला ‘सरदार’ कौन?:क्यों हटाए गए राजा वडिंग, राहुल ने अमरिंदर से पूछे ये तीन सवाल – Amarinder Singh Raja Warring Resigns As Punjab Congress President Submits His Report To Rahul Gandhi

Leave a Comment