लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोलंबिया में भीषण भूकंप से तबाही:कम से कम 20 लोगों की मौत; कई लोग मलबे में फंसे; कितनी तीव्रता से हिली धरती? – Colombia Earthquake: Powerful 7.4-magnitude Quake Strikes, Tremors Felt In Bogota

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए।

भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के इमारतों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है।

क्या 115 किलोमीटर की गहराई में आया भूकंप?

EMSC के मुताबिक, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई में आया। दोनों एजेंसियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार में था। यह इलाका कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

भूकंप के झटकों की जानकारी कई इलाकों से सामने आई है। हालांकि, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है। अधिकारियों की ओर से तत्काल किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना नहीं दी गई थी।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। 

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?

भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?

भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।



कितनी तबाही लाता है भूकंप?












































रिक्टर स्केल असर
0 से 1.9 सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 हल्का कंपन
3 से 3.9 कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर
4 से 4.9 खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9 फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9 इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9  इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9  इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादा  पूरी तबाही, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘कैप्टन स्मित मच्छार आप हीरो हैं’:पीएम ने पायलट के परिवार से की बात, बहादुरी को सराहा; बोले- देश को गर्व है – Pm Modi Praise Flydubai Pilot Smit Machhar Said You Are Hero Proud Of You

बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

हनुमान अंश:बुंदेली भाषा से सजा ‘पार्वती…’ गाना यूट्यूब पर नंबर वन; दुनियाभर में छाया, कितने बटोरे व्यूज? – Parvati Song From Blockbuster Hanuman Ansh Movie Reached No 2 Globally And No 1 In India

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

यूपी:सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे – Up: Cm Yogi Honors Police Personnel, Flags Off Interceptor Vehicles.

Leave a Comment