Green Bangles Color Combination: हरी चूड़ियां हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक में भी चार चांद लगा देती हैं. खासकर सावन, तीज, रक्षाबंधन या किसी त्योहार के मौके पर हरी चूड़ियां पहनना काफी अच्छा लगता है. अगर आपको भी हरी चूड़ियां पहनना पसंद है, लेकिन हर बार सिर्फ हरे रंग की चूड़ियां पहनकर बोर हो गई हैं, तो आप इन्हें दूसरे रंगों के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं. इससे चूड़ियों का सेट और भी खूबसूरत दिखाई देता है. आइए जानते हैं हरी चूड़ियों के साथ किन रंगों (Green Bangles Color Combination) को मिलाकर प्यारा सेट बनाया जा सकता है.
हरी और लाल चूड़ियों का सेट
हरा और लाल रंग एक साथ काफी खूबसूरत लगता है. आप हरी चूड़ियों के बीच में लाल रंग की कुछ चूड़ियां पहन सकती हैं. अगर आप चाहें तो लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन डिजाइन वाली हरी चूड़ियां भी जोड़ सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन खासकर साड़ी या लहंगे के साथ काफी अच्छा लगेगा.

हरी और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन
अगर आपको थोड़ा रॉयल और क्लासी लुक पसंद है, तो हरी चूड़ियों के साथ गोल्डन चूड़ियां मिलाएं. आप सिंपल हरी कांच की चूड़ियों के बीच में दो-चार गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं. चाहें तो गोल्डन कड़े के साथ हरी चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं. यह सेट सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बहुत सुंदर लगेगा.

यह भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन हाथ के पीछे लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखते ही बोलेगी सहेली- वाह क्या डिजाइन है!
हरी और गुलाबी चूड़ियां (Green Bangles Color Combination)
हरी चूड़ियों के साथ गुलाबी रंग का कॉम्बिनेशन काफी प्यारा और फ्रेश लगता है. इसमें आप गहरे हरे रंग के साथ रानी पिंक चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं. अगर आपको सॉफ्ट लुक चाहिए, तो हल्के हरे रंग के साथ बेबी पिंक या लाइट पिंक चूड़ियां पहनें.

हरी और पीली चूड़ियों का सेट
पीला रंग काफी चटख और खूबसूरत होता है. इसे हरे रंग के साथ मिलाने पर हाथों में एकदम फ्रेश और ब्राइट लुक आता है. सावन या किसी छोटे त्योहार के लिए यह कॉम्बिनेशन अच्छा विकल्प हो सकता है.

हरी और सफेद चूड़ियां
अगर आपको बहुत ज्यादा भड़कीला सेट पसंद नहीं है, तो हरे और सफेद रंग की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन (Green Bangles Color Combination) ट्राई करें. गहरे हरे रंग के साथ सफेद चूड़ियां हाथों को बहुत एलिगेंट लुक देती हैं. इस सेट को आप ऑफिस से लेकर किसी छोटे फंक्शन तक में पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: सावन में करना है पार्टनर को इंप्रेस? कम बजट में ये गिफ्ट हैं परफेक्ट
The post हरी चूड़ियों के साथ ट्राई करें ये 5 कलर कॉम्बिनेशन, हर आउटफिट में आएगा निखार appeared first on Prabhat Khabar.


