लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Health Alert:चाल साल की बच्चियों में पीरियड्स और पांच वर्षीय बच्चों में मुहांसे, स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित – Signs Of Early Puberty Appearing In Childhood; Six New Patients Arriving At Rohtak Pgi Every Month

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मासूम बच्चों में समय से पहले यौवन (प्यूबर्टी) के लक्षण दिखने की घटनाओं ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। पीजीआई रोहतक में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां महज चार साल की मासूम बच्चियों में पीरियड्स (माहवारी) शुरू हो रहे हैं और पांच साल के बच्चे के चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं। पीजीआई के पीडियाट्रिक एंडोक्रायनोलॉजी क्लीनिक में बच्चों को विशेष टीके लगाकर हार्मोन की गति को नियंत्रित किया जा रहा है। चिकित्सा की भाषा में लड़कियों में आठ साल व लड़कों में नौ साल से पहले यौवन के लक्षण दिखने की स्थिति को प्रीकोशियस प्यूबर्टी (असामयिक यौवनारंभ ) कहा जाता है।

हर महीने आ रहे छह नए मामले, लड़कियों में ज्यादा समस्या

पीजीआई के पीडियाट्रिक एंडोक्रायनोलॉजी क्लीनिक की चिकित्सक प्रो. अंजलि वर्मा ने बताया कि क्लीनिक में हर महीने करीब छह नए बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें लड़कियों की संख्या ज्यादा है। फिलहाल पीजीआई में करीब 40 बच्चे हर महीने इलाज के लिए लीयूपरोलाइड इंजेक्शन लेने पहुंच रहे हैं। इनमें लड़कों की संख्या केवल सात है। हरियाणा के सभी जिलों के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश से भी बच्चे आ रहे हैं। साल 2019 में ऐसे मामलों की संख्या महज दो से तीन थी। अब जागरूकता बढ़ने की वजह से केस ज्यादा संख्या में सामने आने लगे हैं।

लीयूपरोलाइड इंजेक्शन से रोके जा रहे हार्मोन

डॉ. अंजलि वर्मा ने बताया कि इस बीमारी में कम उम्र में ही दिमाग से सामान्य के मुकाबले ज्यादा हार्मोन निकलने लगते हैं। इनको रोकने के लिए बच्चों को हर महीने लीयूपरोलाइड इंजेक्शन लगाया जाता है। कुछ वर्षों तक हर महीने यह टीका लगाने के बाद 11 से 12 साल तक आते-आते इंजेक्शन लगाना बंद कर दिया जाता है।

कारण व समाधान

लड़कियों में समय से पहले यौवन का मुख्य कारण मोटापा है, जंक फूड का सेवन, स्क्रीन टाइम बढ़ने, व्यायाम की कमी, ब्रेन ट्यूमर व उर्वरक युक्त खान-पान भी इसके बड़े कारणों में हैं। ऐसे में रोजाना व्यायाम, स्क्रीन टाइम कम व जंक फूड से दूरी ही सावधानी है।

लड़कियों की लंबाई पर असर

अभिभावकों के देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण बच्चों की लंबाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। उनकी लंबाई कम रह जाती है। अगर समय पर डॉक्टर के पास आ जाएं तो इसका सटीक समाधान संभव है।

ये है लक्षण


  • आठ वर्ष से पहले स्तनों का बढ़ना

  • लड़कों के शरीर व जननांग पर बालों का जल्दी आना

पीजीआई पहुंचे ये मामले

पहले केस में एक चार साल की मासूम बच्ची को पीरियड की ब्लीडिंग होने पर पीजीआई लाया गया। जांच में पता चला कि उसके हार्मोन सामान्य से काफी बढ़े हुए थे। अब हर महीने टीके के जरिए उसका इलाज चल रहा है।

दूसरे केस में एक पांच साल का लड़का अस्पताल पहुंचा, जो अपनी उम्र के बच्चों से काफी बड़ा दिखता था। उसके चेहरे पर बड़ों की तरह बहुत ज्यादा मुहांसे हो गए व प्राइवेट पार्ट पर भी बाल उग आए थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा’:cwg पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई – Pm Modi Hails Cwg 2026 Medal Winners, Says Their Success Will Inspire Young Athletes

Earthquake:उत्तराखंड में दो जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में लगे 4.2 के झटके, टिहरी में 2.0 रही तीव्रता – Earthquake Tremors In Uttarkashi And Tehri Of Uttrakhand

दीक्षांत समारोह में Cji को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध:बुलाने से पहले सलाह की बात क्यों, छात्रों ने क्या कहा? – Telangana Students Oppose Inviting Cji Suryakant As Chief Guest In Hyderabad Convocation Know Students Opinion

दूसरा सावन सोमवार आज:शिप्रा कुंडों के समीप 12-13 वीं सदी में बना था केवड़ेश्वर का सिद्ध शिव मंदिर – Second Sawan Monday: Siddha Shiva Temple Of Kevadeshwar Was Built In The 12th-13th Century Near Shipra Kunds.

Sawan Somwar 2026:सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक विधि और पूजा के 4 खास मुहूर्त – Sawan Second Somwar 2026 Puja Muhurat And Jalabhishek Vidhi In Hindi

आज के दिन:झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई – Aaj Ke Din 10 August 2026 Todays Big Event From Jharkhand To Delhi And Nepal Know Important Events Of The Day

Leave a Comment