लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sawan Somwar 2026:सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक विधि और पूजा के 4 खास मुहूर्त – Sawan Second Somwar 2026 Puja Muhurat And Jalabhishek Vidhi In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Sawan Somwar 2026: सावन माह का दूसरा सोमवार व्रत 10 अगस्त 2026 को रखा जा रहा है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और वज्र योग का शुभ संयोग रहेगा। मान्यता है कि, सावन सोमवार पर महादेव की पूजा और रुद्राभिषेक करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। चूंकि सावन में सृष्टि का कार्यभार भी महाकाल के हाथों में होता है, इसलिए इस समय किए गए पुण्य कार्यों से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और उसे मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दिन जलाभिषेक करने की विशेष मान्यता है। आइए इसकी संपूर्ण विधि जानते हैं।

Sawan Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर करें यह एक काम, चमक उठेगा भाग्य और करेंगे तरक्की




Sawan second Somwar 2026 puja muhurat and jalabhishek vidhi in hindi

Sawan Somwar 2026
– फोटो : adobe


पूजा का मुहूर्त

  • सावन सोमवार पूजा मुहूर्त – सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक और सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक।
  • सोम प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त – रात 7:05 बजे से रात 9:14 बजे तक।
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट तक।
  • शुभ चौघड़िया – सुबह 9 बजकर 7 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया – शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 7 बजकर 5 मिनट तक।

Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि 11 या 12 अगस्त ? जानिए पूजा और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त


Sawan second Somwar 2026 puja muhurat and jalabhishek vidhi in hindi

Sawan Somwar 2026
– फोटो : adobe


जलाभिषेक की विधि

  • सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सबसे पहले शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर महादेव का स्मरण करें।
  • अब सबसे पहले एक साफ लोटे में जल लें और उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें डालें।
  • इस जल में अब दूध, दही, शहद, घी, शक्कर और गन्ने का रस मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें।
  • इस समय इस मिश्रण को पतली धारा के रूप में शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • फिर गंगाजल और साफ जल एक बार अर्पित करें।
  • कुछ काले तिल, फूल, अनाज और चावल शिवलिंग पर रखें।
  • इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • महादेव को बेलपत्र, फूल व शहद चढ़ाएं।
  • आटे का दीपक जलाकर महादेव की आरती करें।

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए शिवलिंग पर जल अर्पित करने का मुहूर्त


Sawan second Somwar 2026 puja muhurat and jalabhishek vidhi in hindi

Sawan Somwar 2026
– फोटो : adobe


शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।

तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥

श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।


Sawan second Somwar 2026 puja muhurat and jalabhishek vidhi in hindi

Sawan Somwar 2026
– फोटो : freepik


शिव जी का मूल मंत्र

ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र

ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा’:cwg पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई – Pm Modi Hails Cwg 2026 Medal Winners, Says Their Success Will Inspire Young Athletes

Earthquake:उत्तराखंड में दो जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में लगे 4.2 के झटके, टिहरी में 2.0 रही तीव्रता – Earthquake Tremors In Uttarkashi And Tehri Of Uttrakhand

दीक्षांत समारोह में Cji को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध:बुलाने से पहले सलाह की बात क्यों, छात्रों ने क्या कहा? – Telangana Students Oppose Inviting Cji Suryakant As Chief Guest In Hyderabad Convocation Know Students Opinion

दूसरा सावन सोमवार आज:शिप्रा कुंडों के समीप 12-13 वीं सदी में बना था केवड़ेश्वर का सिद्ध शिव मंदिर – Second Sawan Monday: Siddha Shiva Temple Of Kevadeshwar Was Built In The 12th-13th Century Near Shipra Kunds.

आज के दिन:झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई – Aaj Ke Din 10 August 2026 Todays Big Event From Jharkhand To Delhi And Nepal Know Important Events Of The Day

Health Alert:चाल साल की बच्चियों में पीरियड्स और पांच वर्षीय बच्चों में मुहांसे, स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित – Signs Of Early Puberty Appearing In Childhood; Six New Patients Arriving At Rohtak Pgi Every Month

Leave a Comment