लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jpsc-jssc मामले पर हेमंत सोरेन बोले:’युवाओं को राजनीतिक संरक्षण की जरूरत नहीं, मिलेगा न्याय’ – Hemant-soren-on-jpsc-jssc-students-protest-youth-political-protection-jpsc-exam

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से राजनीतिक संरक्षण से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं का अधिकार है कि उन्हें उनका हक मिले और न्याय मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्रवाई के कारण ही युवाओं में गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने का साहस आया है।

‘राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ लोगों की बड़ी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और इन्हीं महत्वाकांक्षाओं के कारण राजनीतिक दलों को युवा पीढ़ी को गुमराह करने का रास्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि देशभर में राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके से युवाओं पर नजर रख रहे हैं और सच में झूठ मिलाकर उन्हें गुमराह करने की रणनीति पर काम हो रहा है।

‘युवाओं को मिलेगा न्याय, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवा अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनियमितताओं को उजागर किया है और युवाओं को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे कड़ी संभव कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों-सरकार की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति

इधर, छात्रों और सरकार के बीच हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने, बैकलॉग परीक्षाओं की जांच और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार करने की बात सामने आई है। परीक्षा से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच ईडी से कराने पर भी सहमति बनने की जानकारी सामने आ रही है।

TDPL की परीक्षाओं की भी होगी जांच?

बैठक में टीडीपीएल एजेंसी की ओर से संचालित कराई गई परीक्षाओं की जांच किए जाने की बात भी सामने आई है। तीन परीक्षाओं को रद्द करने की चर्चा भी है। इसके अलावा सीआईडी को 90 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने और एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का आंदोलन 16वें दिन जारी, धरना स्थल पर पहुंचे सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

हालांकि, बैठक में हुए इन फैसलों की सरकार और छात्र पक्ष की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकार ने छात्रों को प्रस्तावों पर विचार करने का समय दिया है। अब छात्रों के अगले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:दिवेआगर में पसरा मातम, समुद्र में आठ छात्रों के डूबने से आलंदी में शोक की लहर; कैसे हुआ था हादसा? – Maharashtra Raigad Diveagar Beach Drowning Students Alandi Mourning

बेटे ने की थी मां की हत्या:26 महीने तक पुलिस को छकाता रहा बेटा, अब खुला रामबेटी की मौत का राज, सब रह गए हैरान – Son Had Murdered His Mother Case Solved After 26 Months

आरआरसी:भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, कितना मिलेगा स्टाइपेंड? जानें कौन कर सकता है आवेदन – Rrc Nwr Apprentice Recruitment 2026 Railway Announces 2008 Apprentice Training Slots Apply From October 7

क्या हमलावर अकेला नहीं था?:फ्लाईदुबई मामले की जांच में नया खुलासा; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने – Flydubai Case New Theory Emerge In Investigation Attacker Was Not Lone Israel Security Flaws

ट्रैफिक जाम की टेंशन खत्म:हवा में दौड़ेगी यह स्काई बस, नितिन गडकरी ने दिखाया नया विजन; क्या बदल जाएगा सफर? – Skybus Concept: Gadkari Showcases Elevated Electric Pods; This Future Urban Transport?

पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से बात की:बातचीत के दौरान भावुक हुए भारतीय पायलट, बोले- हम सबको हनुमान जी ने बचाया – Pm Modi Speaks To Flydubai Indian Pilot Smit Machchar Who Save Hundreds Of Life

Leave a Comment