लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026:पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज – Pm Modi Meets Commonwealth Games Athletes See Photos And Videos

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Sun, 09 Aug 2026 04:12 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 39 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।


PM Modi meets Commonwealth Games athletes See photos and videos

पीएम मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात
– फोटो : ANI-PTI



विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे।


पीएम से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं एथलीट्स


  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट सीमा कालीरमणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि वह ऐसा कुछ करे, जिससे प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। यह ऐसा विशेषाधिकार है, जिसे हासिल करने का अवसर केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।’

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री से मिलने का यह अवसर पाकर मैं बेहद खुश हूं। यह देखकर भी मुझे बहुत खुशी होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैरालंपिक और पैरा-एथलीटों को कितना समर्थन दे रहे हैं। इससे हमें काफी प्रेरणा मिलती है और बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिलता है।’

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 48 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का बहुत समर्थन किया है। इस बार भी हम पदक जीतने वाले खिलाड़ी उनसे मिलने जा रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा। वह हमेशा हमारा समर्थन करते हैं, तब भी जब हम कोई पदक नहीं जीत पाते हैं।’

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट शुभम जुयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत शानदार एहसास है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने हमें देश के लिए पदक जीतकर वापस आने के बाद उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है। वहां हम उनसे बातचीत भी करेंगे, इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है।’

  • मुलाकात से पहले भारतीय पैरा शॉट पुट खिलाड़ी और स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला है। इस तरह का समर्थन मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। दूसरे देशों के एथलीट जब हमारे देश और प्रधानमंत्री की ओर से मिलने वाले समर्थन के बारे में सुनते हैं तो वे भी हैरान रह जाते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है और इससे हमें प्रेरणा मिलती है। यह हमें देश के लिए और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियन गेम्स 2026:मिश्रित 4×400 मीटर रिले में भारत का जलवा, रजत पदक पर जमाया कब्जा – India Win Silver In Mixed 4x400m Relay, Continue Medal Run At Asian Games

मिलन प्रधान को बड़ी राहत:पुलिस की नई कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक; क्या लड़ पाएंगे नंदीग्राम उपचुनाव? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan High Court Relief

एथलेटिक्स में पदक का खाता खुला:सीमा को कांस्य, एशियाड में 16 साल बाद महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में मेडल – India’s Seema Kumari Clinched The Bronze Medal In The Women’s 10,000m Race At Asian Games

राहुल गांधी का बड़ा दावा:कहा- भाजपा कई राज्यों में लगातार जीत रही, हमें 100% यकीन कि चुनावों में धांधली हुई – Rahul Gandhi Claims 100% Certainty Of Election Irregularities, Questions Election Commission

भारत ए दूसरी पारी में 199 रन पर ढेर:ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए चाहिए 363 रन, क्या गेंदबाज करा पाएंगे वापसी? – India A Vs Australia A, 1st Unofficial Test At Puducherry, Ind-a Vs Aus-a,day 3 Scorecard And Match Updates

मध्यप्रदेश:एक बस, चार राज्यों के कागज और छह राज्यों का नेटवर्क; यमुना हादसे का एमपी से जुड़ा लिंक सामने आया – Mp: One Bus, Documents From Four States And A Six-state Network; Yamuna Crash Link To Mp Emerges

Leave a Comment