लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कीव में रूस का भीषण हमला:सर्बिया दौरे पर पहुंचे जेलेंस्की बोले- पैट्रियट मिसाइल के कागजी काम ने बढ़ाई मुश्किल – Volodymyr Zelenskyy Visits Serbia Amid Deadly Russian Strikes On Kyiv

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सर्बिया की आधिकारिक यात्रा पर बेलग्रेड पहुंचे हैं। सर्बिया यूरोप के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जिसके रूस के साथ दोस्ताना संबंध हैं। आठ वर्षों में किसी यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह पहला सर्बिया दौरा है। इस दौरे के बीच रूस ने कीव और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भीषण हवाई हमले किए। इन हमलों में एक मासूम बच्चे और उसके दादा-दादी समेत चार लोगों की मौत हो गई।

कागजी कार्रवाई में अटकी मिसाइलें

बेलग्रेड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने रूसी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 2025 की तुलना में 2026 में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की आपूर्ति घटी है। अमेरिका यूक्रेन में ही पैट्रियट इंटरसेप्टर बनाने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। हालांकि, लाइसेंस से जुड़ी कागजी कार्रवाई में काफी देरी हो रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, पैट्रियट ही एकमात्र ऐसा सिस्टम है जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिरा सकता है। 

दूसरी ओर, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन को ‘मित्र राष्ट्र’ बताया। वुसिक ने दोहराया कि सर्बिया यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। रूस पर प्रतिबंध न लगाने को लेकर यूरोपीय संघ सर्बिया पर लगातार दबाव बना रहा है। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के प्रयासों और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: जर्मनी के सैन्य ठिकाने पर मंडराए ड्रोन: रची जा रही बड़े हमले की साजिश, या निशाने पर है नाटो का आपूर्ति मार्ग?

कीव में तबाही और मासूमों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने रात भर में 151 ड्रोन और छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कीव के उत्तर-पूर्व स्थित ब्रोवारी जिले में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह मलबे में बदल गया। इस हादसे में तीन साल के बच्चे और उसके दादा-दादी की जान चली गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य और मदद के लिए आया एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजधानी कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि उसने 135 ड्रोन मार गिराए। पिछले महीने रूस द्वारा दागे गए लगभग 9,000 ड्रोन और मिसाइलों में से यूक्रेन 60 प्रतिशत को ही रोक पाया। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों और अधिक एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं की मांग की।

रूस के तेल संयंत्रों पर पलटवार

यूक्रेन ने भी रूस के भीतर बड़ा पलटवार किया है। यूक्रेनी ड्रोनों ने सीमा से 800 किलोमीटर दूर समारा क्षेत्र में स्थित सिजरान तेल रिफाइनरी और क्रास्नोदार के इल्स्की तेल संयंत्र को निशाना बनाया। इल्स्की रिफाइनरी में मलबा गिरने से आग लग गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। यूक्रेन के लगातार हमलों से रूस में ईंधन का संकट गहरा रहा है, जिससे क्रेमलिन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्लाईदुबई:’क्रू सर्जरी तो नहीं कर सकता, लेकिन जरूरत पड़ने पर…’, कैप्टन स्मित मच्छार का पुराना बयान वायरल – Flydubai Dubai Tel Aviv Flight Flydubai Captain Smit Machchhar Old Video Viral

‘कैप्टन स्मित मच्छार आप हीरो हैं’:पीएम ने पायलट के परिवार से की बात, बहादुरी को सराहा; बोले- देश को गर्व है – Pm Modi Praise Flydubai Pilot Smit Machhar Said You Are Hero Proud Of You

बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

हनुमान अंश:बुंदेली भाषा से सजा ‘पार्वती…’ गाना यूट्यूब पर नंबर वन; दुनियाभर में छाया, कितने बटोरे व्यूज? – Parvati Song From Blockbuster Hanuman Ansh Movie Reached No 2 Globally And No 1 In India

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

Leave a Comment