लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bank Closed Today: आज शनिवार है और शनिवार के दिन हर किसी के मन में सवाल आता है कि आज बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे. सोमवार के बिजी शेड्यूल से बचने के लिए लोग हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार या शनिवार को बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने की कोशिश करते हैं. इन दोनों दिनों में बैंकों में बाकी वर्किंग दिनों के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिलती है. जानिए आज शनिवार 8 अगस्त को बैंक बंद हैं या खुले हैं. 

आज है महीने का दूसरा शनिवार

बैंकों के छुट्टी वाले कैलेंडर के मुताबिक, आज शनिवार 8 अगस्त को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की कोई भी शाखा आज के दिन काम काज नहीं करेगी. दरअसल आज महीने का दूसरा शनिवार है, इस दिन बैंकों की छुट्टी रहती है. अधिकतर सरकारी दफ्तरों में भी सेकंड सैटरडे की छुट्टी रहती है. 

शनिवार को छुट्टी पर क्या है RBI का नियम?

आपको बता दें कि महीने के दूसरे शनिवार वाला नियम सरकारी बैंकों के साथ-साथ देश के बड़े प्राइवेट बैंकों, जैसे एचडीएफसी और आईसीआईसीआई पर भी लागू होता है. यह नियम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की ओर से लागू किया गया था. नियम के अनुसार बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रखे जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?

हालांकि बैंक भले ही बंद हो, लेकिन ग्राहक बैंकिग से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए उठा सकते हैं. बैंक बंद वाले दिन भी इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई पेमेंट जैसी डिजिटल पेमेंट सेवाएं चलती रहती हैं. अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो आप सोमवार 10 अगस्त को बैंक में विजिट कर अपना काम करा सकते हैं.

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • रविवार 9 अगस्त- साप्ताहिक छुट्टी
  • शनिवार 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
  • रविवार 16 अगस्त- साप्ताहिक छुट्टी
  • शनिवार 22 अगस्त- चौथा शनिवार
  • रविवार 23 अगस्त- साप्ताहिक छुट्टी
  • शुक्रवार 28 अगस्त- रक्षा बंधन का त्योहार
  • रविवार 30 अगस्त- साप्ताहिक छुट्टी

यह भी पढ़ें- E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment