
Liquor Booking News: अगर आप भी तमिलनाडु से हैं और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी कतारों में लाइन लगनी पड़ती हैं, तो यह खबर आपके काम की है. हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने अब शराब बिक्री को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है. 6 अगस्त को तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (TASMAC) ने एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब आप अपने मोबाइल से शराब की ब्रांड और कीमत देख कर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
राज्य की कितनी शॉप पर लागू होगी ये सुविधा?
TASMAC का यह डिजिटल शराब सिस्टम राज्य की करीब 4,038 रिटेल शॉप पर लागू होगी. इस ऐप के जरिए आप अपने आसपास के दुकानों का पता आसानी से लगा सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इससे आप यह पता लगा सकते हैं कि किस आउटलेट पर कौन-सा ब्रांड मौजूद हैं और उनकी कीमत क्या है.
क्यों लॉन्च किया जा रहा है ऐप?
हाल के दिनों में TASMAC के कुछ कर्मचारियों पर ग्राहकों से तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने के आरोप लगे थे. हालांकि ऐसे मामलों के सामने आने के बाद निगम ने कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की थी. यही वजह है कि इस नए ऐप के जरिए अब ज्यादा पैसे वसूलने जैसी शिकायतों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है.
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
कैसे करेगा काम नया सिस्टम?
अब आप अपने मोबाइल ऐप के जरिए ही शराब के ब्रांड और कीमत को आसानी से देख सकेंगे. इसके साथ ही आप अपनी पसंदीदा उत्पाद का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. ऑनलाइन पेमेंट पूरा होने के बाद आपको एक QR Code दिया जाएगा. इस QR Code को आप संबंधित TASMAC रिटेल शॉप पर दिखाकर अपनी शराब हासिल कर सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको शराब लेने के लिए दुकानों पर जा कर लंबी कतारों में लाइन लग्नी जरूरत नहीं पड़ेगी.
ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
- ब्रांड के हिसाब से शराब की असल कीमत पहले से दिखाई देगी.
- MRP से ज्यादा कीमत वसूलने की उम्मीद कम होगी.
- डिजिटल पेमेंट से लेनदेन तेज होगी.
- इससे दुकानों पर लगने वाले लंबी कतारों से राहत मिलेगी.
अन्य राज्यों में भी मौजूद है ये सुविधा
- तमिलनाडु (Tamil Nadu) से पहले ही कुछ राज्य में भी ऑनलाइन के जरिए शराब बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है.
- पश्चिम बंगाल में eRetail पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शराब ऑर्डर कर सकते हैं.
- ओडिशा में लाइसेंस प्राप्त दुकानों और अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए शराब की होम डिलीवरी सुविधा मौजूद है.
‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
