लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाना चाहती हैं परफेक्ट बंगाली लुक? ट्राई करें बंगाल की ये बेहद खूबसूरत हैंडलूम साड़ियां

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Famous Handloom Sarees of West Bengal: बंगाल अपनी कला, संस्कृति और खान-पान के साथ-साथ खूबसूरत हैंडलूम साड़ियों के लिए भी काफी फेमस है. यहां की साड़ियों में सिर्फ रंग और डिजाइन ही नहीं, बल्कि बुनकरों की मेहनत और पुरानी कला की झलक भी देखने को मिलती है.

यही वजह है कि बंगाल की हैंडलूम साड़ियां आज भी महिलाओं के बीच काफी पसंद की जाती हैं. खास मौकों से लेकर रोजमर्रा के पहनावे तक, इन साड़ियों को अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है. अगर आपको भी साड़ियों का शौक है, तो बंगाल की ये फेमस हैंडलूम साड़ियां के ऑप्शन देख सकते हैं

तांत साड़ी (Handloom Sarees)

बंगाल की सबसे लोकप्रिय हैंडलूम साड़ियों में तांत साड़ी का नाम जरूर आता है. यह आमतौर पर हल्की और आरामदायक होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसे पहनना काफी अच्छा लगता है. तांत साड़ियों में अक्सर सफेद या हल्के रंग के साथ लाल, नीले, हरे और दूसरे रंगों की बॉर्डर देखने को मिलती है.

PC: Social Media
PC: Social Media

जामदानी साड़ी

जामदानी साड़ी अपनी बारीक बुनाई और खूबसूरत मोटिफ्स के लिए जानी जाती है. इसे तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगता है. साड़ी पर फूल, पत्तियों और दूसरे पारंपरिक डिजाइन बुने हुए नजर आते हैं. इसकी खूबसूरती ऐसी होती है कि इसे पहनने के बाद ज्यादा एक्सेसरीज की जरूरत भी नहीं पड़ती.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

गरद साड़ी

गरद साड़ी (Handloom Sarees of West Bengal) को बंगाली पारंपरिक पहनावे से जोड़कर देखा जाता है. इसका बेस आमतौर पर हल्के रंग का होता है और किनारों पर लाल रंग की बॉर्डर इसकी खास पहचान बनती है. पूजा-पाठ और त्योहारों के मौके पर इस तरह की साड़ी पहनने का चलन काफी पुराना है.

PC: Social Media
PC: Social Media

यह भी पढ़ें: ये हैं 10 नए ब्लाउज डिजाइन्स, जो बदल देंगे आपकी साड़ी का पूरा लुक

बालूचरी साड़ी

बालूचरी साड़ी अपने खास डिजाइन और पल्लू पर बने खूबसूरत दृश्यों के लिए जानी जाती है. इसके पल्लू और बॉर्डर पर अक्सर पारंपरिक कहानियों, प्रकृति या भारतीय संस्कृति से जुड़े मोटिफ्स देखने को मिलते हैं. इसकी बुनाई काफी आकर्षक होती है और साड़ी पहनने पर एक रॉयल टच मिलता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

धोनेखली साड़ी

धोनेखली साड़ी (Handloom Sarees of West Bengal) बंगाल के हुगली जिले के धोनेखली इलाके से जुड़ी मानी जाती है. यह हल्की और पहनने में आरामदायक होती है. इसकी खासियत इसकी साधारण बुनाई और खूबसूरत बॉर्डर में देखने को मिलती है. रोजाना पहनने या ऑफिस के लिए भी इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

ऐसे करें हैंडलूम साड़ी को स्टाइल

बंगाल की हैंडलूम साड़ी को स्टाइल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड या गोल्ड ज्वेलरी, छोटी बिंदी और जूतियां पहन सकती हैं. वहीं खास मौकों पर ट्रेडिशनल ब्लाउज और गोल्ड ज्वेलरी के साथ इसका लुक और भी खूबसूरत लगेगा. बालों में जुड़ा बनाकर उसमें गजरा लगा लें तो पूरा बंगाली लुक तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

The post पाना चाहती हैं परफेक्ट बंगाली लुक? ट्राई करें बंगाल की ये बेहद खूबसूरत हैंडलूम साड़ियां appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment