लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए शो ‘अलायंस’ में पहुंचे थे. इस दौरान सलमान खान ने अपने जेल के दिनों को याद किया और बताया कि वो सिर्फ दाल खाकर और पानी पीकर गुजारा करते थे. हालांकि इसके बावजूद जब वो रिहा हो रहे थे तो जेल से बाहर नहीं आना चाहते थे.

सलमान ने याद किए जेल के दिन 

जब सलमान खान अपने भाई सोहेल से मिलने पहुंचे तो सोहेल बिल्कुल चुप से हो गए थे. सलमान ने उनसे बातचीत शुरू की तो सोहेल ने कहा, ‘मैं फ्रीक आउट हो गया था. घर को मिस कर रहा हूं, ग्रीनरी होती है, घर के बाहर जा सकते हैं.’

ये भी पढ़ें: अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार

सोहेल की बात सुनकर सलमान को अपने जेल के दिन याद आ गए. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी में जिन सिचुएशन में रहा हूं. पता नहीं कि कब जा रहे हैं और कब आएंगे.’ आगे उन्होंने अलायंस को अच्छी जगह बताते हुए कहा कि वो यहां अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते हैं.   

दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान 

सलमान आगे कहते हैं, ‘जिस वक्त मैं जेल में था तब बार-बार मुझे अदालत जाना पड़ता था जमानत की सुनवाई के लिए. मैं जानता था कि मेरी अर्जी खारिज कर दी जाएगी और मैं सोचता रहता था कि आखिर क्यों मैं बाहर जाऊं? और फिर वापस क्यों आऊं? लेकिन, फिर वो दिन आया जब पता चला कि मेरी रिहाई हो रही है.’

सलमान ने आगे कहा, ‘जब मैं जेल से बाहर आ रहा था तो मुझे बुरा फील हो रहा था क्योंकि मैं वहां रोज वर्क आउट करता था. मैं दाल और पानी जो भी मिलता था उस पर गुजारा करता था. मैंने इतनी अच्छी बॉडी बना ली थी कि लगा काश मैं यहां और चार-पांच दिन रह पाता.’

4 बार जेल जा चुके हैं सलमान खान

साल 1998 के दौरान काले हिरण के शिकार के केस में सलमान खान कुल चार बार जेल की हवा खा चुके हैं. उन्हें कुल मिलाकर 18 दिन जेल में बिताने पड़े थे. वो 1998, 2006, 2007 और फिर 2018 में जेल गए थे. साल 2018 में उन्हें जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी, लेकिन फिर अभिनेता को जमानत मिल गई थी.

ये भी पढ़ें: 20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

Leave a Comment