लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार में Ucc लागू होगा! :नीतीश, मांझी, चिराग, कुशवाहा में कौन गृह मंत्री अमित शाह के साथ, कौन खिलाफ? – Jdu Party Stand On Ucc Amit Shah Announcement Jitan Ram Manjhi Upendra Kushwaha Chirag Paswan Ucc Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस तस्वीर में दिख रही जिंदादिली और इससे आ रहा मेल-मिलाप या अपनापन का संदेश आगे भी आता रहेगा? सवाल इसलिए है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री के समान आचार संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड- UCC) को लेकर की गई घोषणा के बाद बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दलों का अलग-अलग रुख सामने आ रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) साथ देने के मूड में है तो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने ड्राफ्ट देखने के बाद फैसले की बात कही है। चिराग पासवान ने भी ड्राफ्ट देखने पर ही बात रखने का एलान किया है। लेकिन, सबसे बड़ा और कड़ा रुख जनता दल यूनाईटेड का है। जदयू ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुराने स्टैंड का हवाला देते हुए यूसीसी के खिलाफ बयान दिया है।

जदयू विधायक बोले- लागू नहीं होने देंगे

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा या राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का अब तक सीधा बयान नहीं आया है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सिर्फ इतना कहा है कि इसपर कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करेंगे। लेकिन, जनता दल यूनाईटेड के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने साफ शब्दाें में एलान किया कि इसे बिहार में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और जदयू के मुखिया नीतीश कुमार ने शुरुआत से ही यूसीसी का विरोध किया है। इसलिए, एनडीए सरकार में जदयू इसे लागू नहीं होने देगा।

चिराग पासवान को देखना है ड्राफ्ट, तब बोलेंगे

चिराग पासवान ने केंद्र की अपनी एनडीए सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर आंख बंद कर भरोसा नहीं है। एनडीए शासित 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने के अमित शाह के बयान के बाद चिराग ने कहा कि वह ड्राफ्ट देखे बगैर कुछ नहीं कह सकते। चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रस्तावित यूसीसी का मसौदा पहले सार्वजनिक किया जाए, उसके सभी हितधारकों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जाए और व्यापक विमर्श के बाद ही पार्टी अपना अंतिम रुख स्पष्ट करेगी। 

उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी के अंदर विमर्श करना है

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके और इस समय राज्यसभा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा को अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अंदर यूसीसी पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने अमित शाह के बयान के बाद कहा कि क्या प्रस्ताव आता है, वह देखकर ही निर्णय होगा। मतलब, वह सीधे तौर पर अमित शाह के फैसले पर मुहर लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट आने के बाद वह पार्टी के अंदर उसपर विमर्श करेंगे, फिर निर्णय लेंगे।

मांझी की पार्टी का रुख साफ, हम शाह के साथ

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का रुख इसपर सामने नहीं आया है, लेकिन उनके बेटे, बिहार सरकार के मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह बयान दिया है तो वह हितकारी ही होगा। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने में हर्ज तो नहीं दिखता है, बस घटक दलों से इसपर विमर्श कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता देश के लिए दूरगामी तौर पर बेहतर ही होगा।

गिरिराज सिंह के बयान से तल्खी, बाकी मौन स्वीकृत

बिहार में यूसीसी लागू हो या नहीं, इसपर प्रदेश के पार्टी नेता चुप्पी साधे हैं। मौन स्वीकृति की बड़ी वजह यह है कि एनडीए के घटक दलों से तकरार न हो। चूंकि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह का बयान है तो इसपर सभी की स्वीकृति स्वाभाविक है। इस बीच, हंगामा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रुख को लेकर है। एनडीए के घटक दलों के अलग-अलग सुर के बीच गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत इसे आजादी के समय लागू नहीं होने दिया। गिरिराज ने कहा कि यूसीसी को लागू होने से रोक कर कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेल दिया। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद यूसीसी के खिलाफ बोलने वाले एनडीए के दल असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए, ड्राफ्ट देखने की बात पर जोर दिया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुरक्षा पर सवाल:इटली के तीन यात्रियों के बिना इमीग्रेशन उड़ान भरने से हड़कंप, गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक – Alarm Raised Flight Departs Without Three Passengers Clearing Immigration; Home Ministry Emergency Meeting.

एमी अवॉर्ड्स:मैथ्यू बने बेस्ट लीड एक्टर, जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास; जानिए किस-किसकी झोली में आई एमी की ट्रॉफी – Emmy Awards 2026: Matthew Rhys Won Best Actor Jean Smart Won Lead Actress Know Full List Of Winners Here

रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?:भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, संशोधन बिल पेश – Will Buying Oil From Russia Become Costlier Us Prepares Impose 100% Tariffs On 10 Countries Including India

यूपी:प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, पीआरडी जवानों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का तोहफा – Up: Important State Cabinet Meeting On Tuesday, Prd Jawans May Get The Gift Of Cashless Treatment

आया नगर में गैंगवार की आहट:प्लॉट के विवाद ने दोस्तों को बनाया दुश्मन, चली सैकड़़ों गोलियां; हुई तीन हत्याएं – Signs Of A Gang War In Delhi Aya Nagar A Land Dispute Turns Friends Into Enemies

सुर्खियां:आज मुंबई आएंगे मनोज जरांगे; 2000 तक यूपीआई अब शुल्क रहित; नगालैंड में शराब से तीन दिन में 10 मौतें – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Leave a Comment