लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Israel-india Ties:’इस्राइल को अविश्वसनीय समर्थन’; नेतन्याहू ईरान में जंग के बीच भारत-pm मोदी पर और क्या बोले? – Netanyahu Praises Pm Modi, Calls India Support Unbelievable Amid Iran Conflict

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के साथ जारी तनाव और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत इस्राइल के सबसे अहम साझेदारों में से एक है और प्रधानमंत्री मोदी उनके सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल हैं। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि भारत से उन्हें और इस्राइल को मिलने वाला समर्थन अविश्वसनीय है।

पीएम मोदी को बताया अपना करीबी मित्र

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है। इसी रणनीति के तहत भारत के साथ संबंधों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा हमें नए गठबंधन बनाने होंगे। इसलिए मैं भारत के साथ अपने संबंधों में लगातार निवेश कर रहा हूं। मेरे मित्र नरेंद्र मोदी हमारे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं।


भारत के समर्थन को बताया ‘अविश्वसनीय’

नेतन्याहू ने उन दावों को भी खारिज किया कि इस्राइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि इस्राइल अलग-थलग है, लेकिन भारत में इस्राइल और मुझे जो समर्थन मिलता है, वह वास्तव में अविश्वसनीय है।


भारत-इस्राइल रिश्ते लगातार हो रहे मजबूत

हाल के वर्षों में भारत और इस्राइल के बीच रक्षा, कृषि, तकनीक, नवाचार, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में साझेदारी लगातार मजबूत हुई है। दोनों देश विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी लगातार संवाद बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिली है और कई अहम समझौते भी हुए हैं।

2018 की यात्रा बनी थी अहम पड़ाव

साल 2018 में नेतन्याहू ने भारत का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों के बीच नौ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे और भारत-इस्राइल संबंधों को विशेष साझेदारी का दर्जा दिया गया था। इस यात्रा ने द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा दी थी।

इस वर्ष दोनों देशों ने अपने संबंधों को और आगे बढ़ाते हुए ‘भारत-इस्राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी फॉर पीस, इनोवेशन एंड प्रॉस्पेरिटी’ के स्तर तक पहुंचाया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2026 में इस्राइल का दौरा भी किया, जिससे दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिली।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव:भाजपा के प्रचार में एनसीपीआई करेगी समर्थन, सत्तारुढ़ एनडीए ने गठबंधन से इनकार किया – West Bengal Bypolls Ncpi Offers To Campaign For Bjp Alliance Possibility State Politics Tmc And Others News

यूएन महासभा:ट्रंप का दावा- मैंने रुकवाए 8 युद्ध; ईरान को दी खुली धमकी, कहा- समझौता करो या नर्क में जाओ – Donald Trump Un Speech Updates Iran War Crimes West Asia Conflict Israel May Slam Un Body And Hindi News

दवाओं की जांच में बड़ा खुलासा:अगस्त में 220 नमूने फेल, दिल्ली में दूसरी कंपनी के नाम से बनी नकली दवा मिली – 220 Drug Samples Failed Testing In August Spurious Medicine Manufactured Under Another Company Name Found

एसआईआर नोटिस:दिल्ली में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, खुद ले रहे दस्तावेज; जानें वोटरों के लिए क्या है राहत – Blos Visit Homes In New Delhi To Collect Documents From Voters Issued Sir Notices

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स:’ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें…’, राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से अपील, कही ये बात – National Film Awards 2026 President Droupadi Murmu Urges Film Stars Not To Promote Harmful Products

पूजन के बीच गोलीबारी:घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट – Homeowner Clashes With Priests During Puja Three People Shot.

Leave a Comment