सनी देओल फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे पटना पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। वहीं, उन्होंने राजनीतिक चर्चा से साफ इनकार कर दिया।

क्या पाकिस्तान में हुई ‘बंटवारा’ की शूटिंग?
सनी देओल की आगामी फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल से पाकिस्तान के हालात पर टिप्पणी करने को कहा गया। मगर, एक्टर ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म पाकिस्तान में शूट हुई है? तो सनी देओल ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि यह पूरी तरह से भारत में शूट हुई है।
