लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर…सलमान खान का जेल में मुश्किलों में बीता दिन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘अलायंस’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, जिसमें सलमान खान भी नजर आने वाले हैं. वो भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए जाएंगे. वो उन्हें मोटिवेट करने के लिए पहुंचेंगे. इसी बीच सलमान खान ने अपने जेल के दिनों को याद किया है और बताया कि वो समय उनके लिए कितना मुश्किलों भरा रहा था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, रियलिटी शो ‘अलायंस’ का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस करते हुए नजर आते हैं. वो बड़ी हैट और जीन्स टीशर्ट में कैजुअल लुक में पहुंचते हैं. वो शो में भाई सोहेल खान का हौसला तो बढ़ाते हैं साथ ही अपने जेल के किस्से को शेयर कर उससे सीख लेने की सलाह देते हैं. एक्टर बताते हैं कि कैसे जेल में उनके लिए हर पल बिताना कितना मुश्किल था.

यह भी पढ़ें: ‘कुछ भी नहीं बचा…’, असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

सलमान खान ने बताई जेल की हालत

सलमान खान लेटेस्ट प्रोमो में बताते हैं, ‘बहुत सालों पहले जब जेल गया था तो हमारे सामने सलाखें थीं, इतनी छोटी सी जगह में 50-60-70 लोग थे. एक बाथरूम, इंडियन स्टाइल कमोड, कभी छिपकलियां आती थीं और उससे बुरा, वहां गंदगी यहां तक भरी होती थी.’

70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर...सलमान खान का जेल में मुश्किलों में बीता दिन

सोहेल के तलाक पर भी बोले सलमान खान

इसके अलावा ‘अलायंस’ में सलमान खान ने सोहेल के तलाक को लेकर भी बात की. प्रोमो के अनुसार, सलमान खान कहते हैं कि सोहेल ने भले ही सारी गलती अपने ऊपर ले ली लेकिन परिवार के सदस्य होने के नाते उन्होंने अपने छोटे भाई को मुश्किलों का सामना करने हुए देखा है. गौरतलब है कि शो से सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह का एविक्शन हो चुका है, जिसके बाद एक्टर थोड़े परेशान हो गए थे और उन्होंने सेट का दरवाजा तोड़ दिया था, जिसके बाद सलमान खान उन्हें मोटिवेट करने के लिए पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे पता है वो कौन है…’, आकांक्षा चौधरी के शॉकिंग खुलासे पर बंदगी कालरा का दावा

जेल के बाथरूम का पहले भी कर चुके खुलासा

यही नहीं, सलमान खान पहले भी जेल की स्थिति और बाथरूम का खुलासा कर चुके हैं. एक्टर ने साल 2008 में काउच विद कोयल से बात करते हुए बताया था, ‘मैं बिल्कुल ब्लैंक था. मैं आराम से था. बस बाथरूम की ही थोड़ी टेंशन थी. बस यही बात थी और वो कचरे का डिब्बा…मैं तीन बार अंदर बाहर गया हूं. अगर कोई आपको अंदर डालना चाहता है तो आप चुपचाप चले जाते हैं लेकिन जब आपको पता हो कि आपने कुछ नहीं किया है तो आप सिर उठाकर अंदर जाते हैं.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, शाहरुख खान की ‘किंग’ की तीन 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा

‘भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?’ राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना

‘हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं’, क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास

कितनी पढ़ी-लिखी हैं संजय दत्त की बेटी इकरा? खूबसूरती में देती हैं स्टार किड्स को टक्कर

Leave a Comment