लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Saudi Arab Home Ministry: अगर आप सऊदी अरब में हैं तो बरतें सावधानी, वरना जेल होगा ठिकाना! जानिए गृह मंत्रालय ने क्या खास की अपील

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सऊदी अरब ने अपने नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है. सऊदी गृह मंत्रालय ने नोटिस में कहा है कि मिसाइल और ड्रोन हमलों से जुड़ी जानकारी को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है.

नोटिस में साफ कहा गया है कि मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की प्रक्रिया या उनके गिरने की जगहों की फोटो या वीडियो लेना, उसे सोशल मीडिया पर डालना या किसी के साथ शेयर करना कानून के खिलाफ हो सकता है. ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

सऊदी सरकार ने आगे कहा कि

सऊदी सरकार का कहना है कि इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से सुरक्षा से जुड़ी अहम बातें सामने आ सकती हैं, जिससे देश की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारी दिखाएं और किसी भी संवेदनशील जानकारी को साझा करने से बचें. मिडिल ईस्ट में बढ़ते जंग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो और हालात को नियंत्रण में रखा जा सके.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध सऊदी पर हमला

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से हालात लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं. एक तरफ ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने बड़े हमले किए तो दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल हमला किया. इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के 5 एरियल रिफ्यूलिंग विमान क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि ये विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और उनकी मरम्मत की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस हमले में कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स में घायलों की संख्या अलग-अलग बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Nepal Politics: ‘कानून से ऊपर कोई नहीं…’, नेपाल के पूर्व PM KP ओली के गिरफ्तारी पर बोले गृहमंत्री सुदान गुरूंग

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment