लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Protein Intake:क्या वास्तव में शरीर के लिए जरूरी है खूब सारा प्रोटीन? ये रिपोर्ट बदल देगी आपकी सोच – Study Says Eating Less Protein Can Improve Health And Help Some People To Live Longer

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में ऐसी चीजों की मात्रा बढ़ाने की सलाह देते हैं, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन वाली चीजों की मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। 

फिटनेस एक्सपर्ट्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स तक सभी आपको खूब सारा प्रोटीन लेने की सलाह देते दिख जाएंगे। कोई सुबह उठते ही प्रोटीन शेक पीने की सलाह देता तो कोई भोजन में चिकन, अंडे या पनीर शामिल करने को कहता है। असल में इसके पीछे की सोच ये रही है कि ‘जितना ज्यादा प्रोटीन, उतनी बेहतर बॉडी और उतनी लंबी जिंदगी’।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन वास्तव में शरीर के सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। यह केवल मांसपेशियां बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर की हर कोशिका, त्वचा-बाल से लेकर नाखून और इम्यून सिस्टम को ठीक रखने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

हालांकि अब एक हालिया रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं, जो प्रोटीन को लेकर आपकी धारणा बदलने वाली हो सकती है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।




study says eating less protein can improve health and help some people to live longer

प्रोटीन के सेवन को लेकर बरतें सावधानी
– फोटो : Adobe Stock


जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सेहत के लिए ठीक नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहता है स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रतिदिन शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन जरूरी माना जाता है।

हालांकि समस्या तब शुरू होती है जब लोग सोशल मीडिया पर देखी गई सलाह को अपनी जरूरत मान लेते हैं। हर व्यक्ति की उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि, बीमारी और जीवनशैली अलग होती है। ऐसे में एक जैसा प्रोटीन सेवन सभी के लिए सही नहीं हो सकता। 

 

  • इसी को लेकर हालिया रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्स का बढ़ता चलन अब वैज्ञानिकों की चिंता का विषय बन गया है। 
  • सेल प्रेस ब्लू जर्नल में प्रकाशित 350 से अधिक रिसर्च पेपर की समीक्षा में दावा किया गया है कि जरूरत से अधिक प्रोटीन का सेवन लंबे समय में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • जिन लोगों की शारीरिक गतिविधि कम है, अगर वे खूब सारा प्रोटीन ले रहे हैं तो इसके नुकसान और भी ज्यादा हो सकते हैं।


study says eating less protein can improve health and help some people to live longer

हाई प्रोटीन डाइट
– फोटो : Amarujala.com/AI


ज्यादा प्रोटीन घटा सकता है आपकी कुल आयु

शोधकर्ताओं ने बताया कि संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है, कोशिकाओं को क्षति कम पहुंचती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। अध्ययन के अनुसार, शरीर में प्रोटीन का स्तर कम होने पर एफजीएफ-21 नामक हार्मोन का स्राव बढ़ता है। यह कैलोरी बर्न को बढ़ाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और शरीर की आंतरिक सूजन कम करने में मदद करता है। 

 

  • शोधकर्ताओं ने पाया कि जो जानवर सामान्य मात्रा में प्रोटीन और लो कैलोरी वाली चीजें खाते हैं, वे ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं। ऐसी डाइट से उम्र से जुड़ी बीमारियों और कुछ तरह के कैंसर का खतरे को कम करने में मदद करती है।
  • समस्या यह है कि ज्यादातर लोग कम कैलोरी वाली डाइट पर टिके नहीं रह पाते। कम प्रोटीन वाली डाइट से भी वैसे ही फायदे मिलते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मेडिसन में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक डडली लैमिंग कहते हैं, यह बिल्कुल साफ है कि एक्टिव लोगों में मांसपेशियों के विकास और एक्सरसाइज के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया के लिए प्रोटीन फायदेमंद है। लेकिन क्योंकि ज्यादातर लोगों की शारीरिक गतिविधि कम होती जा रही है, ऐसे में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना स्वास्थ्य पर बुरे असर डाल सकता है। इतना ही नहीं ये आपकी उम्र भी घटा सकता है।


study says eating less protein can improve health and help some people to live longer

ज्यादा प्रोटीन का सेहत पर असर
– फोटो : Adobe Stock Images


अध्ययन में क्या पता चला?

इंसानों पर किए गए छोटे ट्रायल में भी यही पैटर्न दिखा। जिन लोगों ने प्रोटीन कम किया, उनका वजन और फैट कम हुआ साथ ही ब्लड शुगर में सुधार भी हुआ।

 

  • शोधकर्ताओं ने पाया कि FGF21 हार्मोन इसका एक कारण हो सकता है, प्रोटीन कम होने पर इसका स्तर बढ़ जाता है।
  • यह हार्मोन ऊर्जा की खपत बढ़ाता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में सुधार करता है और सूजन कम करता है। 
  • जिन चूहों में ज्यादा FGF21 बनाने वाले बदलाव देखे गए, वे ज्यादा  समय तक जीवित रहे।
  • प्रोफेसर लैमिंग कहते हैं, इस अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करते उन्हें बहुत ज्यादा प्रोटीन भी नहीं लेना चाहिए, इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता हैं।


study says eating less protein can improve health and help some people to live longer

किडनी की समस्याओं का खतरा
– फोटो : Adobe Stock


जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने के दुष्प्रभाव

पहले के भी कई अध्ययनों में स्पष्ट किया गया है कि लंबे समय तक आवश्यकता से अधिक प्रोटीन लेने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

 

  • यदि डाइट में फाइबर कम हो जाए तो कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • ज्यादा प्रोटीन से बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए आपकी किडनी को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ऐसे में पानी की कमी किडनी पर दबाव बढ़ाने वाली मानी जाती है। 
  • ज्यादा प्रोटीन का मतलब है ज्यादा कैलोरी, जो अगर बर्न न की जाएं तो शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकती हैं।

————–

स्रोत: 

The hallmarks of protein and amino acid restriction in aging and longevity

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम का कहर:ओडिशा में बाढ़ से 429 गांव प्रभावित, 41 हजार लोग सुरक्षित; हिमाचल में भूस्खलन से 114 सड़कें बंद – Weather Updates Odisha Floods And Himachal Landslide, Heavy Rain Creates Trouble Across States

Aaj Ka Rashifal:वृषभ सहित इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ के साथ बढ़ेगा सम्मान – Today Prediction Horoscope Of 15 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संदेश:बोलीं-सिंधु जल संधि को निलंबित करना राष्ट्रीय हित में; सात बड़ी बातें – President Droupadi Murmu Address To The Nation 80th Independence Day updates

कांग्रेस की मेलोनी पर टिप्पणी से मचा बवाल:mea की नसीहत, कहा- विदेशी नेताओं पर सियासी बयान में सम्मान जरूरी – Mea-first-reaction-on-rahul-gandhi-giorgia-meloni-remark-pm-modi-foreign-policy-row-india-italy-relations

दिल्ली में बारिश के बीच लहराएगा तिरंगा:15 अगस्त को 70 फीसदी वर्षा के आसार, राजधानी में क्यों बरस रहे मेघा? – Kal Ka Mausam 60 To 70 Percentage Chances Of Rain In Delhi On August 15

Gallantry Awards:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान, 13 सम्मान मरणोपरांत – President-droupadi-murmu-approves-78-gallantry-awards-independence-day-2026

Leave a Comment