Petrol- Diesel Price Today 1 August 2026: अगस्त महीने की शुरुआत होते ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी है. दिल्ली में सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये तक सस्ता हुआ है. हालांकि, इस राहत के बीच आम लोगों के मन में सवाल है कि क्या पेट्रोल और डीजल के दाम भी घटे हैं?
पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बदले?
कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 1 अगस्त को कोई बदलाव नहीं किया गया है. देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं. यानी गाड़ी चलाने वालों को फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है.
कमर्शियल LPG हुई सस्ती, क्या घरेलू गैस सिलेंडर के भी घटे हैं दाम? जानें ताजा रेट
शहर अनुसार, पेट्रोल के दाम-
- नोएडा- 101.89 रुपए प्रति लीटर
- नई दिल्ली- 102.12 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई- 111.21 रुपए प्रति लीटर
- कोलकाता- 113.51 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई- 107.87 रुपए प्रति लीटर
- पुणे- 112.01 रुपए प्रति लीटर
- आगरा- 101.54 रुपए प्रति लीटर
- गाजियाबाद– 102.12 रुपए प्रति लीटर
- गुरुग्राम- 102.97 रुपए प्रति लीटर
शहर अनुसार, डीजल के दाम-
- नोएडा– 95.37 रुपए प्रति लीटर
- नई दिल्ली- 95.20 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई- 97.83 रुपए प्रति लीटर
- कोलकाता- 99.82 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई- 99.65 रुपए प्रति लीटर
- पटना- 100.61 रुपए प्रति लीटर
- गुरुग्राम- 95.64 रुपए प्रति लीटर
- बेंगलुरू- 99.56 रुपए प्रति लीटर
- चंडीगढ़- 89.47 रुपए प्रति लीटर
कमर्शियल सिलेंडर क्यों हुआ सस्ता?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं. इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार और अन्य कारोबारी कारकों को देखते हुए 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज 1 अगस्त को जारी हुए CNG के ताजा रेट, सस्ती हुई या महंगी?
क्या आगे सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?
हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में अभी कोई नई कटौती नहीं की गई है. ऐसे में गाड़ी के मालिकों को फिलहाल पुराने रेट पर ही पेट्रोल और डीजल खरीदना होगा. अगर तेल कंपनियां आगे चलकर कीमतों में बदलाव करती हैं तो पेट्रोल और डीजल के दाम में अंतर दिखेगा.


