लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • व्यावसायिक सिलेंडर बिना सब्सिडी के अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमतों पर आधारित।

LPG Cylinder Price: आज 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती देखने को मिली है. वहीं 14.2 वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देशभर में बड़ी संख्या में लोग एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते है. वहीं होटल, ढाबा, कैफे और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर खाना बनाने और व्यापारिक कार्यों के लिए कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे में अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि जब दोनों सिलेंडर में एलपीजी गैस ही होती है तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में अंतर क्यों होता है? आखिर इसके पीछे का कारण क्या है. अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं तो आज इसके पीछे की वजह जानते हैं.

क्यो कम होती है घरेलू सिलेंडर की कीमत?

यह तो सभी जानते हैं कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल आम लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है. सरकार जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय करती है तो आम उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर और अन्य आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर करती है. इसके साथ ही सरकार पात्र उपभोक्ताओं को गैस पर सब्सिडी का लाभ भी देती है, जिसकी वजह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस की तुलना में कम रहती है.

कमर्शियल LPG हुई सस्ती, क्या घरेलू गैस सिलेंडर के भी घटे हैं दाम? जानें ताजा रेट

घरेलू सिलेंडर की तुलना में कमर्शियल महंगा क्यों?

बता दें कि 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक कार्यों में उपयोग किया जाता है. वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तरह कोई सब्सिडी का लाभ नहीं देती है. इस सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की लागत के हिसाब से तय की जाती है. अगर अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतों में कोई बदलाव होता है तो इसके रेट भी बढ़ाए या घटाए जा सकते हैं.

ये खर्चें भी डालते हैं असर

कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल घरेलू कामकाज के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल व्यापारिक कार्यों के लिए किया जाता है. इसके साथ ही इस पर लागू टैक्स, वितरण खर्च और अन्य व्यावसायिक लागतें भी घरेलू सिलेंडर से अलग होती है, जिसकी वजह से इन दोनों सिलेंडरों की कीमत में अंतर देखा जाता है.

दोनों सिलेंडरों की कीमत में अंतर क्यों?

इन सभी कारणों के अलावा भी दोनों सिलेंडरों की कीमत में अंतर एक ओर वजह से होता है. वजह यह है कि दोनों सिलेंडर का वजन भी अलग होता है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 19 किलोग्राम गैस भरी होती है. दोनों के गैस में अंतर होने की वजह से भी दोनों की कीमत भी अलग होती है.

एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment