लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम के पांच वीडियो:पेपर लीक पर कड़े फैसले से गालियों पर बच्चों को माफी तक, युवाओं से क्या बोले प्रधानमंत्री? – Pm Modi Insta Videos Paper Leak To Forgive Children For Abusing At Jantar Mantar Prime Minister Youth Connect

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते नौ दिनों में (23 जुलाई से 31 जुलाई मध्यरात्रि तक) पांच इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। खास बात ये है कि देर रात पोस्ट किए जाने के बावजूद इन वीडियो क्लिप्स पर लाखों व्यूज पलक झपकते आ रहे हैं। करीब 76 साल की आयु में पीएम मोदी युवाओं से जुड़ने, सीखने और गलतियों पर माफ करने जैसी बातें कह रहे हैं। पीएम मोदी ने अब तक जो वीडियो पोस्ट किए हैं, इनमें नीट परीक्षा पेपर लीक पर सरकार के कड़े फैसले से गाली देने बाले युवाओं और बच्चों को माफ करने की अपील तक शामिल हैं।

वीडियो संदेश के माध्यम से किन बातों का जिक्र कर रहे पीएम?

प्रधानमंत्री देश के युवाओं से क्या बोले? उन्होंने दांत और जीभ का उदाहरण देते हुए सबसे नए वीडियो के माध्यम से देश की जनता से क्या अपील की? पहले जारी चार अन्य वीडियो में पीएम मोदी ने किन विषयों को संबोधित किया, उन्होंने किन बातों पर विशेष जोर दिया? इस खबर में जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब

क्या ये 12 साल का कार्यकाल बनाम इंस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो?

दरअसल, जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान दिखे जनाक्रोश से पहले सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों एक्स (ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब आदि पर वीडियो या संदेश जारी कर संवाद करते रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी ्प्रोफाइल देखने से स्पष्ट होता है कि उन्होंने गत 12 वर्षों के कार्यकाल में एक हफ्ते या 10 दिनों की अवधि में पांच सेल्फी वीडियो साझा नहीं किए हैं। ऐसे में पीएम मोदी के संवाद या उनकी प्रतिक्रिया में बदलाव को साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। सियासी पंडितों के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स आपस में ऐसी बातें कर रहे हैं मानो ये वर्ष 2014 में सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी के गत 12 वर्ष एक तरफ हैं, और अब इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो वाला हिस्सा बिल्कुल नए अवतार जैसा।

दीपके की इंस्टाग्राम मुहिम… नेटिजन्स और जेन-जी को मिला नया टूल?

यहां इस तथ्य का जिक्र भी अहम है कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके नीत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मुहिम की शुरुआत करीब ढाई महीने पहले 15-16 मई को इंस्टाग्राम से ही हुई थी। इस व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन से लाखों-करोड़ों नेटिजन्स जुड़े। बाद में दीपके की अगुवाई वाले मंच से शिक्षाविद सोनम वांगचुक भी जुड़े। इसके बाद इंस्टाग्राम यूजर्स भी बड़े पैमाने पर बढ़े। दीपके-वांगचुक  की इस मुहिम से जुड़ने वाले लोगों के अलावा पीएम मोदी के पहले सेल्फी वीडियो संदेश के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या रातों रात बढ़ने को भी इसका एक प्रमाण माना जा रहा है।

पीएम मोदी के इंस्टा वीडियो पर ये खबरें भी पढ़ें-

जब पीएम मोदी बोले- ‘दोस्तों / फ्रेंड्स…’ 

सीजेपी के छात्र आंदोलन से पहले तक प्रधानमंत्री मोदी या उनकी टीम सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों एक्स (ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब आदि पर वीडियो / शॉर्ट्स या कार्यक्रमों / भाषणों के अंश जारी कर संवाद करते रहे हैं। अब गत 23 जुलाई के बाद से पीएम मोदी नए अवतार में दिख रहे हैं। युवा पीढ़ी यानी जेन-जी से संवाद के लिए उन्होंने न केवल फेंड्स / दोस्तों कहना शुरू किया है, बल्कि वे खुद इंस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो देर रात साधा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रमाण, कई कीर्तिमान

क्या ये भारतीय राजनीति में संवाद की नई परिभाषा?

प्रधानमंत्री के इन वीडियो क्लिप्स पर प्रतिक्रियाएं भी बड़ी संख्या में आ रही हैं। यही नहीं भाजपा नेताओं और सांसदों को भी इंस्टाग्राम पर सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है, ऐसी खबर है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री राजनीति के साथ-साथ लोकतंत्र के सबसे अहम घटक- जनता-जनार्दन में शामिल युवाओं से उनके अंदाज में संवाद कर बातचीत या राजनीतिक विमर्श को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में बड़ा हादसा:खेलते-खेलते ढाई साल की नेहा बोरवेल में गिरी, सुनाई दे रही मासूम के रोने की आवाज – Rescue Operation Underway For Two-and-half-year-old Girl Who Fell Into An Abandoned Borewell In Faridabad

बोइंग 737 मैक्स में सॉफ्टवेयर खामी:उतरने के बाद बंद हो सकता है स्वचालित सिस्टम; ऐसी समस्या क्यों? – Boeing 737 Max Software Glitch Flight Guidance Issue

सेना प्रमुख:’जमीनी स्थिति ही सैन्य अभियान की सफलता का पैमाना’; सोशल मीडिया दुष्प्रचार पर क्या बोले धीरज सेठ? – Army Chief Gen Dhiraj Seth Says Land Remains The Tangible Measure Of Military Success

ऑपरेशन चक्र-vi:सीबीआई ने गुजरात में ₹11.42 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में दो को पकड़ा, 10 राज्यों में छापा – Operation Chakra-vi: Two More Held By Cbi For Rs 11.42 Cr ‘digital Arrest’ Case In Gujarat

‘100 करोड़ लोगों को मिटा देगा एआई’: इंसान 5 वर्षों में खो देंगे मशीनों से नियंत्रण, बिल गेट्स ने दी वार्निंग – Bill Gates Ai Warning Supposed 100 Crore Deaths If Ai Gone To Wrong Hands Superintelligence Risks

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

Leave a Comment