लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. फैंस बेस्ब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.  पहले टीजर से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद अब मेकर्स ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं. ओटीटी पर अपनी पहचान बनाने वाली ये पॉपुलर क्राइम फ्रेंचाइजी अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. वहीं, ट्रेलर कब रिलीज होगा, इससे जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ गई है.

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़ एक सूत्र ने बताया कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इसके लिए सभी कलाकारों की मौजूदगी में एक ग्रैंड इवेंट  आयोजिट किया जाएगा.

सूत्र ने कहा, ‘टीजर से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद अब बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का सफर शुरू होने जा रहा है. मेकर्स 11 अगस्त को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च करेंगे, जिसमें दर्शकों को थिएटर रिलीज से पहले ‘मिर्जापुर’ की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी झलक देखने को मिलेगी.’

हाल ही में रिलीज हुए टीजर में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे पुराने किरदारों की वापसी दिखाई गई. वहीं, सबसे बड़ा सरप्राइज ये रहा कि जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के किरदार में नजर आएंगे और इस बार उनका अंदाज बिल्कुल नया होगा. फिल्म में रवि किशन की भी एंट्री हुई है.

ये भी पढ़ेंः शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ

टीजर के मुताबिक, फिल्म की कहानी साल 2018 की है और ये ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन से पहले और उसके साथ-साथ की घटनाओं को दिखाएगी. फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी नजर आएंगे. 

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है. फिल्म के निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः ‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री से ‘द ओडिसी’ को लगा झटका, गुरुवार को घटी कमाई, जानें कलेक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment