लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के खिलाफ अमेरिका की खास रणनीति:रुबियो का दावा- जमीन पर नहीं उतारनी पड़ेगी सेना, बताया कब खत्म होगी जंग? – West Asia Crisis Us Iran War Marco Rubio Says Weeks Not Months Wont Require Ground Troops

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपना 28वां दिन पार कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अपने लक्ष्य हफ्तों में पूरा कर सकता है, महीनों में नहीं और इसके लिए जमीनी सेना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फ्रांस में जी7 देशों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका बिना जमीनी सेना के भी अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने जोर दिया कि यह ऑपरेशन अब और ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। यह जंग कुछ हफ्तों में खत्म हो सकती है। 

ये भी पढ़ें:- Iran War: ईरान का दावा- परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना; इस्राइल बोला- सैन्य कार्रवाई को और तेज करेंगे

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता भी जताई

इसके साथ ही मार्को रुबियो ने खास तौर पर होर्मुज जलसंधि का जिक्र किया। यह दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस रास्ते को बंद करता है या जहाजों को रोकता है, तो यह गैरकानूनी और खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि जंग खत्म होने के बाद भी इस रास्ते को खुला रखना एक बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सहयोग की चाहता है।

ये भी पढ़ें:- US: जंग जीतने का दावा कर रहे ट्रंप, प. एशिया भेज रहे अतिरिक्त सैनिक; ईरान के खिलाफ क्या है अमेरिका की रणनीति?

अब समझिए ईरान की क्या तैयारी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की संसद इस बात पर विचार कर रही है कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टोल (पैसा) लिया जाए। ऐसे में इस समय अगर ऐसा होता है, तो दुनिया भर के तेल व्यापार पर असर पड़ सकता है। दूसरी ओर अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर ताजा अपडेट की बात करें तो रुबियो ने कहा कि अमेरिका अभी यह साफ होने का इंतजार कर रहा है कि ईरान की तरफ से बातचीत कौन करेगा।रुबियो ने यह भी कहा कि जो हथियार यूक्रेन के लिए भेजे जा रहे हैं, उन्हें अभी ईरान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Andy Burnham:कौन हैं एंडी बर्नहैम, जो बनने जा रहे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री? कीर स्टार्मर की लेंगे जगह – Andy Burnham Uk Prime Minister Labour Party New Leader After Keir Starmer Exit

Exclusive:’फिल्म के सुर से अलग परफॉर्म करोगी, तो फेल हो जाओगी’, आमिर खान ने अर्चना पूरन सिंह से कही थी ये बात – Archana Puran Singh Exclusive Interview Actress Shares Memories Of Raja Hindustani And Aamir Khan Suggestion

Indian Cricketer Arrested:गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला? – Former India U-19 Star Manjot Kalra Arrested In Lanka Premier League Bribery Case

‘फर्ज नहीं निभा सकते तो मत लिखो खुद को डॉक्टर’:सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, बच्ची के इलाज से कर दिया था इनकार – Don’t Write ‘doctor’ If You Don’t Perform Your Duty: Sc Raps Doctors In Minor’s Rape-murder Case

Muzaffarpur Musahari Rohua High School Gas Pipeline Leak Children Hospitalised Jcb Excavation – Bihar News

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में मौलाना:’आजम की गलती की सजा विश्वविद्यालय को न दें’, बुलडोजर की जगह करें ये काम – Bulldozers Not Used On Jauhar University Future Of Youths Plunged Into Darkness Maulana Barelvi

Leave a Comment