लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Communal Violence:भारत के इस पड़ोसी देश में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, सुरक्षा को लेकर कई जगहों पर लगा कर्फ्यू – Communal Violence Erupts Neighboring Country Of India Curfews Imposed Several Areas Due To Security Concerns.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत की सीमा से लगे पड़ोसी कोशी प्रांत के सुनसरी जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में सांप्रदायिक हिंसा हुई। इसके बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर नेपाली अधिकारियों ने गुरुवार को मधेस प्रांत के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। बता दें कि इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

तनाव के बाद कर्फ्यू लगा


मधेश प्रांत के धनुसा और सिराहा जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। धनुषा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी भूदेव झा ने कहा कि लक्ष्मीनिया हाटबाजार, बेलौनी रोड, नागराईन नगर पालिका, दूधमती ब्रिज और जनकपुर सहित धनुषा के विभिन्न हिस्सों में तनाव के कारण एहतियात के तौर पर दोपहर 3:30 बजे से अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी प्रकार, सिराहा जिले के जिला प्रशासनिक कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, सिराहा जिले में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के गोलबाजार क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला? 


सुनसरी जिले में सोमवार को पहली बार लागू किया गया। इसके बाद कर्फ्यू बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। रविवार को कपतांगंज क्षेत्र में दो धार्मिक समुदायों की ओर से मनाए जा रहे समारोहों के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आपस में भिड़ रहे समूहों को तितर-बितर करने के लिए गोली चली। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षाकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

दस इलाकों में कर्फ्यू बढ़ा


सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने गुरुवार को कहा कि सुनसरी जिले में सुरक्षा स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिला प्रशासन ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे समेत दस इलाकों में कर्फ्यू बढ़ा दिया है। यह कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा।

कर्फ्यू के तहत लोगों की आवाजाही, सभाओं, प्रदर्शनों, सार्वजनिक बैठकों और धरनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों और सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाली कांग्रेस के बसना थापा और श्रम संस्कृति पार्टी के ओरेन राय सहित कई सांसदों ने गुरुवार को संसद में बोलते हुए सरकार का ध्यान सुनसरी सहित दक्षिणी नेपाल के जिलों में बढ़ते तनाव की ओर आकर्षित किया।

प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने देश में, विशेषकर सुनसरी जिले में, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। दक्षिणपूर्वी नेपाल में भारत के बिहार राज्य से सटी सीमा पर स्थित सुनसरी, दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण पारगमन और वाणिज्यिक गलियारा है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

रेडमी 17सी 5जी: भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म; सामने आई स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल – Redmi 17c 5g India Launch October 1 Price Specifications Battery Display Processor

वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर – Oneplus N6 Lite Vs Iqoo Z11 Lite Price Specs Features Comparison Ram Storage Details

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

Asian Games 2026 Live:भारत को 32वां पदक, अभय के बाद अनाहत को भी रजत; आज का दूसरा मेडल – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

Leave a Comment