- आज 30 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं.
- कच्चे तेल की कीमतें घटीं, अगस्त में ईंधन सस्ता होगा.
- पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता, ऊँचे वैट से आंध्र महंगा.
Petrol-Diesel Rate Today on 30 July: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. इनमें आखिरी बार बदलाव मई के महीने में हुआ था. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह से मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 111.21 रुपये और 97.83 रुपये प्रति लीटर है. अमेरिका और ईरान में चल रही कूटनीतिक वार्ताओं और होर्मुज (Strait of Hormuz) के रास्ते जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बहाल होने की उम्मीदों के बीव पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर (100.69 डॉलर प्रति बैरल) से नीचे बनी हुई हैं.
आज कच्चे तेल की कीमत
आज 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 91.80 डॉलर प्रति बैरल से 92.50 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में बनी हुई है. तेल की कीमतों में आई इस गिरावट से आम उपभोक्ताओं के लिए अगस्त में ईंधन सस्ता होने की उम्मीद है. भारत पेट्रोल और डीजल के लिए मुख्य रूप से कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है इसलिए कच्चे तेल की कीमतों का असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है. हालांकि, बढ़ती मांग, सरकारी टैक्स, रुपये-डॉलर की विनिमय दर में बदलाव और रिफाइनरी से जुड़े अनुपात जैसे अन्य कारक भी घरेलू ईंधन की कीमतों पर असर डालेंगे.
शहरवार आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 रुपये | 95.20 रुपये |
| मुंबई | 111.18 रुपये | 97.83 रुपये |
| कोलकाता | 113.47 रुपये | 99.82 रुपये |
| चेन्नई | 107.77 रुपये | 99.55 रुपये |
| बेंगलुरु | 110.93 रुपये | 98.80 रुपये |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये | 103.82 रुपये |
| भोपाल | 114.54 रुपये | 99.64 रुपये |
| लखनऊ | 102.05 रुपये | 95.55 रुपये |
| पटना | 113.35 रुपये | 99.36 रुपये |
सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां?
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में है. यहां पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.05 रुपये प्रति लीटर है. यहां पूरे भारत में सबसे कम वैट सिर्फ 1% होने से पेट्रोल-डीजल सस्ता है.
इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 90.95 रुपये, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव में पेट्रोल की कीमत 92.37 रुपये प्रति लीटर है. उत्तराखंड और चंडीगढ़ में भी कीमतें क्रमश: 93.27 रुपये प्रति लीटर और 94.30 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत लगभग 117.78 रुपये प्रति लीटर है. यहां वैट की दरें 31-35% के बीच में है.
ये भी पढ़ें:
क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब

