लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:us फेड ने ब्याज दरें नहीं बदलीं; आज से सावन मास की शुरुआत; नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30 July 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज बृहस्पतिवार, 30 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, हालांकि तीन अधिकारियों ने दरें बढ़ाने के पक्ष में राय दी। उधर, ‘रामायण’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रावण के किरदार में यश और भगवान राम-लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे व साई पल्लवी की पहली झलक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ दिल्ली में 11 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। किसानों ने एमपी सरकार के 60% उपज खरीदने के फैसले के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने का एलान कर दिया है। खेल जगत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाई, जबकि उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है और मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक उमस और गर्मी बने रहने का अनुमान जताया है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30 July 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : ANI


फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, तीन अधिकारियों ने वृद्धि का विरोध किया

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन अधिकारियों ने वृद्धि का विरोध किया था, लेकिन बैठक के बाद जो अंतिम फैसला हुआ इसके मुताबिक नीतिगत दरों को फिलहाल नहीं बदला जाएगा। हाल ही में फेड अध्यक्ष नियुक्त किए गए केविन वॉर्श ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं, ऐसे में उनके नेतृत्व में फेड की मौद्रिक नीति में क्या बदलाव हो सकते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30 July 2026 Updates on amar ujala

‘रामायण’ ट्रेलर रिलीज
– फोटो : अमर उजाला


ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर

फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में यश को रावण के रूप में देखने के लिए फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस मौके को बखूबी भुनाया और आखिरकार 30 जुलाई की तड़के सुबह ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत अधिकतर कलाकार नजर आए। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30 July 2026 Updates on amar ujala

राजधानी में स्थापित 1,828 कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
– फोटो : अमर उजाला


कांवड़ यात्रा आरंभ: दिल्ली में आज से 11 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था

दिल्ली में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। लाखों कांवड़ियों के राजधानी से गुजरने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है। यात्रा के दौरान 308 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है और 306 ट्रैफिक रेगुलेशन प्वाॅइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा राजधानी में स्थापित 1,828 कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30 July 2026 Updates on amar ujala

भोपाल में किसान आंदोलन समाप्त हो गया है। किसान घरों की ओर लौटने लगे हैं।
– फोटो : अमर उजाला


किसानों ने खत्म किया आंदोलन, घरों की ओर लौटे

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार मूंग की खरीद को जारी रखे। इधर सरकार ने भी 60 प्रतिशत उपज खरीदने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद देर रात किसानों की ओर से आंदोलन खत्म कर दिया गया। इधर, राजभवन, रोशनपुरा, बाणगंगा और पॉलिटेक्निक चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात है। सीएम हाउस जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान में दिखा महिलाओं का साहस:बिना हिजाब 10 किमी दौड़ीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Iranian Women Run 10 Kilometer Race Without Hijab In Tehran

‘ट्रंप की नीति गलत’:क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार – Cuba Opposes Us Tariff Policy Envoy Juan Carlos Marsán Aguilera Friendship With India Intact

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:मुर्शिदाबाद में पुलिस की सख्ती, हथियारों के साथ एजेयूपी सचिव गिरफ्तार; मामला क्या? – West Bengal Bypolls Murshidabad ajup Secretary candidates arrested Ahead Of Elections On 6th October

टाटा संस विवाद में नया पेच:5,000 करोड़ वाले ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से किया किनारा, विवाद क्यों? – Tata Sons Dispute Mehli Mistry Tedt Legal Costs

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक:रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा – Saudi Arabia Riyadh Houthi Ballistic Missile Attack

सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार:अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू – Surendra Koli Last Rites Performed, All Eyes Now On The Post-mortem Report

Leave a Comment